facebookmetapixel
Advertisement
लार्ज कैप फंड: करीब 3 साल में पहली बार ₹1,322 करोड़ की निकासी, क्या अब निवेश करना चाहिए या बुक करें मुनाफा?प्रीमियम पर लिस्टिंग का दे रहा संकेत! 19 अगस्त से खुलेगा ये IPO, ₹550 करोड़ जुटाने का है प्लानEV, हाइड्रोजन, नेचुरल गैस से चलने वाले वाहनों के लिए राहत! सरकार इन नियमों में करने जा रही संशोधनरूस-यूक्रेन संघर्ष से सूरजमुखी तेल की सप्लाई बाधित, सोयातेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की उम्मीदगूगल देगा चीन को झटका! मिलेगा भारत को फायदा? 2027 तक के लिए बनाया ये प्लानविप्रो खरीदेगी डर्माटच में 60% हिस्सेदारी, ₹387.5 करोड़ की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगी डीलQ1 में दमदार परफॉर्मेंस; ब्रोकरेज को भाया केबल्स एंड वायर्स सेक्टर, लंबी अवधि के लिए पसंद ये 2 शेयरटॉरेंट गैस IPO की तैयारी तेज, इस हफ्ते ₹4,000 करोड़ तक का अपडेटेड ड्राफ्ट दाखिल करने की तैयारीइनवेस्को म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया फंड, ₹100 की SIP से फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश का मौकाबच्चे के भविष्य के लिए ₹250 से करें निवेश! NPS Vatsalya में 18 साल बाद क्या होगा पैसों का? जानें पूरा नियम

टीवीएस मोटर अगले एक साल में इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड का विस्तार करने की बना रही है योजना

Advertisement

टीवीएस ने मौजूदा तिमाही में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस एक्स की बिक्री शुरू करने की योजना बनाई है।

Last Updated- November 26, 2023 | 1:44 PM IST
TVS X

टीवीएस मोटर कंपनी का लक्ष्य अगले एक साल में अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया खंड का विस्तार करना है क्योंकि कंपनी कई कीमतों पर ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना चाहती है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चेन्नई स्थित कंपनी के इस खंड में अभी दो ई-स्कूटर हैं। वह भविष्य में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री बुनियादी ढांचे का विस्तार करने की भी योजना बना रही है। यह एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर भी विकसित कर रहा है।

टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के. एन. राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘ हम अगले साल पांच से 25 किलोवाट की रेंज में उत्पादों की एक श्रृंखला पेश करने की योजना बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि बाजार में मजबूत मांग के साथ, कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की उत्पादन क्षमता को प्रति माह 25,000 इकाई तक बढ़ा दिया है। आगे इसे और बढ़ाने की योजना है।

टीवीएस ने मौजूदा तिमाही में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस एक्स की बिक्री शुरू करने की योजना बनाई है।

राधाकृष्णन ने कहा कि टीवीएस एक्स घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में अहम भूमिका निभाएगा।

इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के बारे में पूछे जाने पर राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘ वह तैयार हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कंपनी थ्री-व्हीलर खंड पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हमें सुधार की जरूरत है।’’

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 1:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement