facebookmetapixel
Advertisement
Rupee at New low: डॉलर के मुकाबले रुपया 96.25 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, तेल कीमतों ने बढ़ाया दबाव₹2.5 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाली HAL पर ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक तेजी की उम्मीदGold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के रेटभारतवंशी हिंदुजा परिवार की संपत्ति 38 अरब पाउंड पहुंची, ब्रिटेन में फिर टॉप परप. बंगाल को टेक हब बनाने की तैयारी; केंद्र ने Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक कंपनियों से शुरू की बातचीतरिकॉर्ड गर्मी से AC और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों की चांदी, सीमेंट सेक्टर पर दबावIndian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग परJSW Steel बनेगी दुनिया की टॉप स्टील कंपनी! 7.8 करोड़ टन क्षमता का बड़ा प्लानपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल 110 डॉलर के पार, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावटकारों की मांग थमेगी नहीं! FY27 में रिकॉर्ड बिक्री की तैयारी में ऑटो कंपनियां

Tata Motors: 2025 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो जाएगी JLR, स्टॉक पर दिखेगा असर

Advertisement

JLR का मुकाबला जर्मनी की प्रीमियम कार निर्माता BMW और मर्सिडीज है।

Last Updated- June 13, 2023 | 10:16 AM IST
Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की लग्जरी कार ब्रांड जैगुआर लैंड रोवर (JLR) ने अपना फ्यूचर प्लान सामने रख दिया है। टाटा संस के चैयरमेन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि कंपनी 2025 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो जाएगी। इतना ही नहीं जैगुआर के सभी मॉडल को भी इलेक्ट्रिक बनाया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने आय का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। कुल मिलाकर JLR को आधुनिक लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड बनाने की योजना है।

JLR वित्त वर्ष 2026 तक हर साल करेगी 3 अरब पाउंड का निवेश

कंपनी ने अपने आय के टारगेट को भी बढ़ा दिया है। सोमवार को निवेशकों के सामने एक प्रजेंटेशन में चेयरमैन ने कहा कि वो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं कि वित्त वर्ष 2024 के लिए 28 अरब पाउंड की आय हासिल हो। वित्त वर्ष 2026 के लिए 30 अरब पाउंड का टारगेट है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 तक नेट डेट को शून्य करने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में JLR की आय 22.81 अरब पाउंड थी। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने का लक्ष्य हासिल करने के लिए कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2026 तक प्रत्येक साल 3 अरब पाउंड का निवेश करने की है।

BMW और मर्सिडीज से होगा मूकाबला

JLR का मुकाबला जर्मनी की प्रीमियम कार निर्माता BMW और मर्सिडीज है। दोनों ही कंपनियां ने पहले ही कई इलेक्ट्रिक मॉडल बाजार में उतार दिए है। JLR इसमें पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है। अकेले BMW ने साल के अंत तक चीन में 11 नए EV मॉडल पेश करने का वादा किया है।

पिछले 5 सत्र से Tata Motors के शेयर में बढ़त

बीते 5 सत्र में टाटा मोटर्स के शेयर ने 2.47 फीसदी की तेजी दर्ज की है। सोमवार को शेयर 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 564 के स्तर पर बंद हुआ था। टाटा मोटर्स का शेयर वर्ष 2023 में 43 फीसदी और बीते एक साल में 39 फीसदी बढ़ा है।

Advertisement
First Published - June 13, 2023 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement