facebookmetapixel
Advertisement
6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजहभारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेत

Tata Motors ने कमर्शियल व्हीकल्स की फंडिंग के लिए बजाज फाइनेंस के साथ मिलाया हाथ

Advertisement

ग्राहकों को बजाज फाइनेंस की व्यापक पहुंच, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों, ‘फ्लेक्सी’ ऋण और डिजिटल रूप से सक्षम ऋण वितरण से लाभ होगा।

Last Updated- June 25, 2024 | 4:50 PM IST
Tata motors

टाटा मोटर्स ने अपने संपूर्ण कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट के लिए फंडिंग सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के वास्ते बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने इसके लिए बजाज फिनसर्व लिमिटेड के हिस्से बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ग्राहकों को बजाज फाइनेंस की व्यापक पहुंच, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों, ‘फ्लेक्सी’ ऋण और डिजिटल रूप से सक्षम ऋण वितरण से लाभ होगा।

टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के उपाध्यक्ष एवं व्यवसाय प्रमुख (ट्रक) राजेश कौल ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि कमर्शियल व्हीकल्स फंडिंग में उनका (बजाज फाइनेंस) उद्यम उन्हें परिवहन क्षेत्र की अपार संभावनाओं का दोहन करने में सक्षम बनाएगा और इस साझेदारी से देश भर के उद्यमियों को लाभ होगा।’’

Also read: JLR 1.9 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी, 2028 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जोर

बजाज फाइनेंस के उप प्रबंध निदेशक अनूप साहा ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य कमर्शियल व्हीकल खरीदने की प्रक्रिया को सुलभ तथा परेशानी मुक्त बनाना है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी अधिक कमर्शियल व्हीकल मालिकों को फंडिंग सॉल्यूशन के साथ सशक्त बनाएगी।’’

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 4:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement