facebookmetapixel
Advertisement
RBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़पहली तिमाही में धीमी पड़ सकती है भारत की GDP रफ्तार, 7.2% रहने का जताया जा रहा अनुमान

OPPO A78 स्मार्टफोन: 5,000 mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर के बारे में

Advertisement

OPPO A78 स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा, यह 67W फ्लैश चार्ज तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है।

Last Updated- August 01, 2023 | 4:41 PM IST
OPPO A78 smartphone with 5,000 mAh battery launched: Know price, specs
OPPO India

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो (OPPO) ने मंगलवार को भारत में ओप्पो A78 स्मार्टफोन लॉन्च किया, जो किफायती ए-सीरीज़ लाइन-अप में उसका नया मेंबर है। 17,499 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन 1 अगस्त से चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स, ओप्पो ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। ओप्पो A78 एक्वा ग्रीन और मिस्ट ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

OPPO A78: खास बातें

ओप्पो A78 में अल्ट्रा-स्लिम रेट्रो डिज़ाइन है, जिसमें 2.5D राइट एंगल मिडिल फ्रेम और म्मूथ ऐज हैं। यह 6.4-इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ हाई 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा चलता है और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा, यह 67W फ्लैश चार्ज तकनीक को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज होती है।

Also Read: GST Rules Changing From 1st August : 5 करोड़ से ज्‍यादा टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए बदल जाएंगे नियम

वीडियो रिकॉर्ड करते वक्त फुटेज मर्ज कर सकता है फोन 

जहां तक कैमरे की बात है, ओप्पो A78 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पोर्ट्रेट में बोकेह के लिए 2MP का डेप्थ कैमरा है। स्मार्टफोन डुअल-व्यू वीडियो फ़ंक्शन सपोर्ट करता है, जो एक साथ अपने 8MP फ्रंट और 50MP रियर कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करता है और फुटेज को एक फ्रेम में मर्ज करता है।

बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए OPPO A78 में डिराक-ट्यून स्टीरियो स्पीकर हैं। यह वाइडवाइन L1 प्रमाणित है, जो सभी प्रमुख वीडियो प्लेटफार्मों से हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग की अनुमति देता है।

Also Read: Niti Aayog ने दिए PLI जैसे कई सुझाव, बढ़ेगी भारत में EV बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग

स्मार्टफोन में 1TB तक एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट

ओप्पो A78 ColorOS 13.1 पर चलता है, जो एंड्रॉइड 13 पर आधारित है। यह 8GB रैम और 128GB ऑन-बोर्ड स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है। इसके अतिरिक्त, यह माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक एक्सटर्नल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Advertisement
First Published - August 1, 2023 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement