facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: अमेरिका-ईरान समझौते से भारत को राहत, पर चुनौतियां बरकरारहथियार बाजार में बिखराव, भारत के लिए बढ़त बनाने का बड़ा मौकापिछली तारीख से कर वसूली पर बहस: निवेश माहौल के लिए कितना बड़ा खतरा?Rupee vs Dollar: कच्चे तेल में नरमी से रुपये को सहारा, लगातार तीसरे सत्र में बढ़तAI दांव पर बाजार की मुहर, Sarvam में निवेश के बाद 3.6% उछला HCL Tech का शेयरशेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,000 के करीबऑप्शन स्ट्राइक प्राइस फ्रेमवर्क पर FIA का समर्थन, सेबी को दिए अहम सुझाव4 साल बाद बदली तस्वीर, क्रेडिट रिस्क फंड्स में फिर आने लगा पैसा; बेहतर रिटर्न से बढ़ी निवेशकों की रुचिNEET-UG री-एग्जाम से पहले Telegram पर एक हफ्ते की रोक, ऐप स्टोर से भी हटाया गयाअमेरिका-ईरान समझौते से घट सकती है शिपिंग बीमा की लागत, उद्योग को राहत की उम्मीद

Stock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

मार्च के पहले हफ्ते चार कंपनियां स्टॉक स्प्लिट करने जा रही हैं। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट तय चुकी है, इसलिए निवेशकों को इन तारीखों पर खास नजर रखनी चाहिए

Last Updated- February 28, 2026 | 4:45 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मार्च का पहला हफ्ता काफी हलचल भरा और जरूरी रहने वाला है। अगर आप स्टॉक मार्केट में सक्रिय हैं और कंपनियों के कॉर्पोरेट एक्शन जैसे ‘स्टॉक स्प्लिट’ (Stock Split) पर नजर रखते हैं, तो आने वाले कुछ दिन आपके पोर्टफोलियो के लिए बड़े बदलाव लेकर आ सकते हैं। अगले हफ्ते देश की चार अलग-अलग सेक्टर्स की कंपनियां अपने शेयरों को बांटने जा रही हैं। इसमें IT से लेकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक की कंपनियां शामिल हैं।

आम बोलचाल की भाषा में समझें तो स्टॉक स्प्लिट का मतलब होता है जब कोई कंपनी अपने शेयरों को टुकड़ों में बांट देती है। इससे बाजार में शेयरों की संख्या तो बढ़ जाती है, लेकिन शेयर की कीमत उसी अनुपात में कम हो जाती है। कंपनियां ऐसा अक्सर इसलिए करती हैं ताकि छोटे निवेशक भी आसानी से उनके महंगे शेयर खरीद सकें और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ सके।

इन चार कंपनियों के शेयरों में होगा बदलाव

अगले हफ्ते यानी 2 मार्च 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह में चार प्रमुख कंपनियां स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगी।

हफ्ते की शुरुआत ‘वरवी ग्लोबल लिमिटेड’ (Varvee Global Ltd) से हो रही है। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट पर स्प्लिट होंगे। कंपनी अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले दो शेयरों में बांटने जा रही है। यानी अगर आपके पास इसका एक शेयर है, तो वह अब दो हो जाएंगे।

इसके बाद नंबर आता है ‘एक्युलॉन नेक्सस लिमिटेड’ (Aqylon Nexus Ltd) का। इस कंपनी ने निवेशकों के लिए बड़ा फैसला लिया है। यह कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले अपने एक शेयर को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांट देगी। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 5 मार्च 2026 तय की गई है।

Also Read: Dividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेल

हफ्ते के अंत में दो और कंपनियां इस कतार में हैं। पहली है ‘मीरा इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ (Meera Industries Ltd)। यह कंपनी अपने 10 रुपये वाले शेयर को 5 रुपये वाले दो हिस्सों में बांट रही है। वहीं दूसरी कंपनी ‘सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज लिमिटेड’ (Silver Touch Technologies Ltd) है, जो अपने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में तब्दील करने जा रही है। इन दोनों ही कंपनियों के लिए 6 मार्च 2026 की तारीख बेहद अहम है, क्योंकि दोनों कंपनियों ने रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट उसी दिन रखा है।

एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैं?

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशकों को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि स्टॉक स्प्लिट का फायदा केवल उन्हीं लोगों को मिलता है जिनके पास रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर डीमैट खाते में मौजूद होते हैं। यदि आप रिकॉर्ड डेट के बाद शेयर खरीदते हैं, तो आप पुराने भाव या पुरानी संख्या के हिसाब से स्प्लिट के हकदार नहीं होंगे।

अक्सर देखा गया है कि स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ जाता है, जिससे छोटे निवेशकों की भागीदारी भी बढ़ती है। इसलिए, यदि आप इन कंपनियों में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो इन तारीखों को कैलेंडर पर मार्क कर लें।

Advertisement
First Published - February 28, 2026 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement