facebookmetapixel
Advertisement
तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आयाबॉन्ड पर टैक्स घटाने की खबर से PNB Gilts में बंपर खरीदारी, 20% उछला शेयरसोना-चांदी में मुनाफावसूली का समय? जानिए अब निवेशकों को क्या करना चाहिएVD Satheesan को मिली केरल CM की कुर्सी, कांग्रेस ने किया आधिकारिक ऐलानQ4 के बाद Tata Motors पर क्यों बंट गई ब्रोकरेज की राय? किसी ने दिया BUY तो किसी ने कहा ‘न्यूट्रल’गाड़ियों की बंपर बिक्री! अप्रैल में पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड 25% से ज्यादा बढ़ी, टू-व्हीलर ने भी लगाया जोरदार छलांगFMCG सेक्टर में किन शेयरों पर बुलिश है एंटीक? GCPL, Marico और Bajaj Consumer बने पसंदHPCL में 80% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने बताए रिफाइनरी और मुनाफे के बड़े ट्रिगर

शेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेल

Advertisement

अगले हफ्ते LKP Finance और Silver Touch Technologies अपने शेयरधारकों को फ्री बोनस शेयर का तोहफा देंगी। 6 मार्च की रिकॉर्ड डेट पर निवेशकों की चांदी होने वाली है

Last Updated- February 28, 2026 | 5:30 PM IST
bonus issue
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Bonus Shares Next Week: भारतीय शेयर बाजार में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुशियों की खबर आने वाली है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और पोर्टफोलियो में ज्यादा शेयर देखना पसंद करते हैं, तो 6 मार्च का दिन आपके लिए काफी अहम होने वाला है। अगले हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में दो दमदार कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर (Bonus Issue) का तोहफा देने जा रही हैं।

आमतौर पर कंपनियां अपने निवेशकों को रिवॉर्ड देने या बाजार में अपने शेयरों की लिक्विडिटी (तरलता) बढ़ाने के लिए बोनस इश्यू का सहारा लेती हैं। इस लिस्ट में जो दो नाम शामिल हैं, वे हैं LKP Finance Ltd और Silver Touch Technologies Ltd। इन दोनों ही कंपनियों ने अपनी रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट तय कर दी है।

निवेश के बदले मिलेगा फ्री शेयर का बड़ा फायदा

सबसे पहले बात करते हैं LKP Finance Ltd की। फाइनेंस सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए छप्परफाड़ बोनस का ऐलान किया है। कंपनी 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपके पास इस कंपनी का 1 शेयर है, तो आपको कंपनी की तरफ से 4 शेयर बिल्कुल मुफ्त दिए जाएंगे। इस तरह आपके कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी।

स्टॉक मार्केट डेटा के अनुसार, इस बोनस इश्यू के लिए 6 मार्च 2026 की तारीख को ‘एक्स-डेट’ और ‘रिकॉर्ड डेट’ के रूप में तय किया गया है।

Also Read: Dividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेल

दूसरी ओर, IT सेक्टर से जुड़ी कंपनी Silver Touch Technologies Ltd ने भी अपने शेयरहोल्डर्स को निराश नहीं किया है। यह कंपनी 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने वाली है। यानी अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर है, तो उसे 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेगा। इस कंपनी के लिए भी 6 मार्च 2026 की तारीख ही रिकॉर्ड डेट और एक्स डेट तय की गई है।

मार्केट एक्सपर्ट का क्या है कहना?

शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि बोनस शेयर मिलने से भले ही शेयर की कीमत उसी अनुपात में कम हो जाती है, लेकिन लंबे समय में यह निवेशकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे भविष्य में मिलने वाले डिविडेंड का पैसा बढ़ जाता है।

मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आप भी इन बोनस शेयरों का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपके पास ये शेयर रिकॉर्ड डेट यानी 6 मार्च से पहले होने चाहिए। बाजार में यह हफ्ता इन दोनों कंपनियों के लिए हलचल भरा रहने वाला है, क्योंकि निवेशक इस मौके का फायदा उठाने के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 28, 2026 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement