facebookmetapixel
Advertisement
अनलिस्टेड कंपनियों का उभार: ₹8.9 लाख करोड़ का रेवेन्यू; रिलायंस रिटेल टॉप परBS Manthan 2026: भविष्य के भारत पर दिग्गजों ने किया मंथन, AI, व्यापार व तकनीक पर हुई जबरदस्त चर्चाRBI डिप्टी गवर्नर का भरोसा: खुदरा मुद्रास्फीति में आगे भी बनी रहेगी नरमी, अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेजबैंकों की CD उधारी रिकॉर्ड स्तर पर: 15 फरवरी तक ₹1.34 लाख करोड़ के सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट जारीFMCG में देसी कंपनियों का दबदबा: एशिया-प्रशांत बाजार में हिस्सेदारी 79%AI से चुनौती, अंत नहीं: बदलाव के दौर में खुद को ढालेगा आईटी उद्योगIDFC First Bank ने हरियाणा सरकार को लौटाए ₹583 करोड़, धोखाधड़ी के बाद ब्याज सहित किया भुगतानअनिश्चितताओं के बीच IT सेक्टर की मजबूती: AI और R&D से बढ़ी रफ्तारबालकृष्ण इंडस्ट्रीज का 2030 तक ₹23,000 करोड़ राजस्व का लक्ष्य, दोपहिया-भारी वाहनों के टायर भी बनाएगीHPV टीकाकरण अभियान: देश भर में सर्वाइकल कैंसर के ​खिलाफ चलेगा टीकाकरण

अब Truecaller का AI आपकी ही आवाज़ में उठाएगा कॉल! सेटिंग में ये बदलाव करके आप भी कर पाएंगे इस्तेमाल

Advertisement

Truecaller में पहले से ही एक AI असिस्टेंट था जो कॉल उठा सकता था, रिकॉर्ड कर सकता था या स्क्रीन कर सकता था, लेकिन अब आपकी अपनी आवाज़ में जवाब देने का यह नया फीचर काफी खास है।

Last Updated- May 23, 2024 | 7:19 PM IST
Lot of headroom for growth in India; will be compliant with new data protection laws: Truecaller CEO

Truecaller ने एक नया AI फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम “पर्सनल वॉइस” रखा गया है। यह फीचर आपकी खुद की आवाज़ में बात कर सकता है। इसका मतलब है कि जब कोई आपको फोन करेगा तो Truecaller का असिस्टेंट आपकी ही आवाज़ में जवाब दे सकता है और पता लगा सकता है कि आखिर सामने वाले ने किस काम से फोन किया था।

यह फीचर माइक्रोसॉफ्ट की टेक्नोलॉजी पर बना है। Truecaller में पहले से ही एक AI असिस्टेंट था जो कॉल उठा सकता था, रिकॉर्ड कर सकता था या स्क्रीन कर सकता था, लेकिन अब आपकी अपनी आवाज़ में जवाब देने का यह नया फीचर काफी खास है।

Truecaller के एक अधिकारी राफेल मिमोन ने बताया कि “पर्सनल वॉइस” फीचर यूजर्स को उनकी अपनी आवाज़ में जवाब देने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि कॉल आने पर आपकी जगह आपका डिजिटल असिस्टेंट आपकी ही आवाज़ में जवाब दे सकता है। यह ना सिर्फ आपको कॉल करने वाले से जुड़ाव महसूस कराता है बल्कि ये भी दिखाता है कि AI किस तरह हमारे फोन कॉल करने के तरीके को बदल रहा है।

Truecaller पर “पर्सनल वॉइस” फीचर इस्तेमाल करने के लिए ये आसान steps हैं:

  • सबसे पहले अपने फोन में Truecaller ऐप डाउनलोड करें या उसे अपडेट कर लें।
  • ध्यान दें कि ये फीचर फिलहाल सिर्फ Truecaller Premium पर उपलब्ध है। भारत में इसकी कीमत 132 रुपये प्रति माह और 925 रुपये सालाना है।
  • ऐप खोलें और सेटिंग्स में जाएं। वहां से Assistant settings ढूंढें और उसे खोलें.
  • अब स्क्रीन पर बताए गए निर्देशों को फॉलो करें। इसमें आपकी अपनी आवाज़ रिकॉर्ड कराना भी शामिल होगा ताकि असिस्टेंट आपकी तरह बोल सके।

अगर आप Truecaller के AI असिस्टेंट से अभी तक परिचित नहीं हैं, तो बता दें कि यह अनचाहे कॉल्स से बचने के लिए एक वर्चुअल शील्ड की तरह काम करता है। जब आप किसी कॉल को मिस कर देते हैं, तो यह आपके द्वारा चुनी हुई आवाज़ में कॉल करने वाले की पहचान और मकसद के बारे में विनम्रतापूर्वक पूछता है।

यह बातचीत टेक्स्ट में बदलकर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देती है। Truecaller की स्पैम-डिटेक्टिंग AI से लैस होकर, आप यह तय कर सकते हैं कि कॉल का जवाब देना है या नहीं या फिर नंबर को ब्लॉक करना सबसे अच्छा है। इससे न सिर्फ आपका समय बचता है बल्कि स्पैम और रोबोकॉल से भी एक अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement