facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: आज किन शेयरों पर रखें नजर? Maruti ने बढ़ाए दाम, PC Jeweller ने चुकाया कर्ज, JSW Energy का बड़ा दांवरुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवक

BS Manthan 2026: भविष्य के भारत पर दिग्गजों ने किया मंथन, AI, व्यापार व तकनीक पर हुई जबरदस्त चर्चा

Advertisement

भारत के अग्रणी वैचारिक लीडरशिप समिट बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन 2026 के पहले दिन की चर्चा व्यापार, शुल्क और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के इर्द-गिर्द रही

Last Updated- February 24, 2026 | 10:53 PM IST
Nitin Gadkari
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन 2026 में अपनी बात रखते हुए

भारत के अग्रणी वैचारिक लीडरशिप समिट बिज़नेस स्टैंडर्ड मंथन 2026 के पहले दिन की चर्चा व्यापार, शुल्क और प्रौद्योगिकी खास तौर पर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के इर्द-गिर्द रही।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे दो दिवसीय ‘मंथन’ का विषय ‘मेकिंग इंडिया फ्यूचर रेडी’ यानी भारत को भविष्य के लिए तैयार करना है। समिट में चर्चा के केंद्र में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, जनसांख्यिकी लाभ के साथ-साथ बुनियादी ढांचा और कृषि जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इस वैचारिक समिट में आज सरकार, नीति और उद्योग के दिग्गज विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एक मंच पर आए। समिट में बाजार पर एआई का असर, एफएमसीजी क्षेत्र का नए सिरे से विकास, कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और भारत का मुक्त व्यापार समझौते का सफर जैसे विषयों पर विचारोत्तेजक चर्चा हुई।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोई भी देश दुनिया से जुड़े बिना विकसित नहीं हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उथल-पुथल भरे दौर में भारत दुनिया को जबरदस्त भरोसा दे रहा है। गोयल ने कहा कि स्थिति स्पष्ट होने के बाद अमेरिका के साथ व्यापार करार पर बातचीत फिर से शुरू हो जाएगी।

कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाद्य सुरक्षा, मुक्त व्यापार समझौते, आजीविका के मौकों के बारे में बात की।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंजीनियरिंग, शिक्षा और क्रियान्वयन के जरिये सड़क सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया।

आईटीसी जैसी एफएमसीजी कंपनी से लेकर एथर एनर्जी जैसी नई पीढ़ी की कंपनियों की चर्चा में प्रौद्योगिकी और भारत की विविधता का मुद्दा छाया रहा। उद्योग 5.0 में विनिर्माण एवं स्वचालन के भविष्य की झलक पेश की गई जो पूरी तरह प्रौद्योगिकी को इंसानी सूझबूझ के साथ दुनिया भर में मुकाबला करने वाली, भविष्य के लिए तैयार कंपनियां बनाने के बारे में है। कुल मिलाकर सभी चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया।

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement