facebookmetapixel
Advertisement
REIT vs Property vs Realty Index Fund: कहां निवेश करना होगा फायदेमंद, कहां ज्यादा जोखिम?अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, वेल्थ क्रिएशन भी बनेगा इंश्योरेंस का बड़ा आधार, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ी मांग1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियम

अब डीपफेक को सेकंडों में पहचानें: भारत में McAfee का AI-पावर्ड डीपफेक डिटेक्टर लॉन्च

Advertisement

अगर आप सिर्फ डीपफेक डिटेक्टर लेना चाहते हैं, तो इसकी कीमत है ₹499। लेकिन अगर आप McAfee+ का पूरा सिक्योरिटी पैक लेना चाहते हैं, तो यह ₹2,398 में मिलेगा।

Last Updated- January 08, 2025 | 4:12 PM IST
McAfee

साइबर सुरक्षा के दिग्गज McAfee ने भारत में अपना AI-पावर्ड डीपफेक डिटेक्टर लॉन्च कर दिया है। अगर आपको फेक वीडियो और ऑडियो से बचना है, तो यह नया फीचर आपके काम आ सकता है। यह खास फीचर माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट प्लस पीसी प्लेटफॉर्म पर चुनिंदा डिवाइसों में उपलब्ध है।

McAfee का कहना है कि अगर किसी वीडियो में AI के जरिए ऑडियो छेड़छाड़ की गई हो तो यह फीचर यूजर्स को तुरंत अलर्ट करता है। दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए आपको वीडियो अपलोड करने की झंझट नहीं उठानी पड़ेगी।

अगर आप सिर्फ डीपफेक डिटेक्टर लेना चाहते हैं, तो इसकी कीमत है ₹499। लेकिन अगर आप McAfee+ का पूरा सिक्योरिटी पैक लेना चाहते हैं, तो यह ₹2,398 में मिलेगा।

कैसे काम करता है डीपफेक डिटेक्टर?

यह फीचर आपके पीसी की न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) का इस्तेमाल करता है, जिससे ज्यादातर प्रोसेसिंग आपके डिवाइस पर ही होती है। इसका मतलब यह है कि आपकी प्राइवेसी बिल्कुल सुरक्षित रहेगी। मजेदार बात यह है कि यह फीचर न सिर्फ तेज है बल्कि आपकी प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखता है। अगर आप ऑडियो डिटेक्शन फीचर को बंद करना चाहते हैं, तो यह विकल्प भी आपको मिलेगा।

Also Read: Maruti Suzuki ने अपनी पहली EV E-Vitara से उठाया पर्दा, 17 जनवरी को होगी लॉन्च, मार्च से बिक्री शुरू; जानें डिटेल्स

McAfee स्मार्ट AI हब भी हुआ लॉन्च

इसके साथ ही McAfee ने भारत में स्मार्ट AI हब भी लॉन्च किया है। यहां आपको AI और साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां और स्कैम्स से बचने के टिप्स मिलेंगे। अगर आपको कोई संदिग्ध वीडियो मिलता है, तो आप इसे जांच के लिए सबमिट भी कर सकते हैं। तो, अगर आप भी फेक कंटेंट से परेशान हैं, तो McAfee का यह नया टूल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement