facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राख

Meta ने WhatsApp Business के लिए पेश किए नए टूल्स, इन यूजर्स को होगा लाभ

Advertisement

व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप के यूजर्स चार गुना, बढ़कर 20 करोड़ से अधिक हो गए हैं।

Last Updated- June 27, 2023 | 11:40 PM IST
META layoffs

मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले मेसेजिंग ऐप, व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने मंगलवार को अपने व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए नए विकल्पों की घोषणा की, जिसके तहत फेसबुक अकाउंट बनाए बगैर ही फेसबुक और इंस्टाग्राम विज्ञापन बनाने की क्षमता होगी क्योंकि वैश्विक व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप (WhatsApp Business) के उपयोगकर्ता चार गुना, बढ़कर 20 करोड़ से अधिक हो गए हैं।

मेटा का नया फीचर व्हाट्सऐप बिजनेस के उपयोगकर्ताओं को अपने ईमेल पते और भुगतान फॉर्म के रूप की पुष्टि करके ऐप पर विज्ञापन शुरू करने की अनुमति देगा। विज्ञापन एक इंटरफेस के रूप में काम करेंगे जो दर्शकों को कारोबार के साथ व्हाट्सऐप चैट पर ले जाएगा, जहां वे सवाल पूछ सकते हैं, उत्पादों को ब्राउज कर सकते हैं और खरीदारी कर सकते हैं।

अब तक, फेसबुक या इंस्टाग्राम का उपयोग करने वाले विज्ञापन प्रबंधकों को फेसबुक पेज रखने या किसी और के पेज पर एक एडमिन, संपादक या विज्ञापनदाता की भूमिका के लिए अपनी व्यक्तिगत विज्ञापन अकाउंट आईडी देने की जरूरत होती थी। वर्ष 2020 में बिजनेस मेसेजिंग ऐप के 5 करोड़ उपयोगकर्ताओं में से 15 करोड़ भारत से थे।

जुकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘जल्द ही व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप के 20 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता, नए ग्राहकों को खोजने और उनसे जुड़ने के लिए फेसबुक अकाउंट के बगैर ही फेसबुक और इंस्टाग्राम विज्ञापन बनाने में सक्षम होंगे।’

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement