facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Auto Stock: मार्केट शेयर बनेगा गेमचेंजर! ब्रोकरेज की BUY रेटिंग, मिल सकता है 38% रिटर्न

Advertisement

Auto Stock to Buy: कंपनी का मानना है कि नया EL प्लेटफॉर्म गेम चेंजर साबित हो सकता है।

Last Updated- March 17, 2026 | 5:09 PM IST
Auto Stocks to buy
File Image

Ather Energy Stock: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में दमदार ग्रोथ दिखा रही एथर एनर्जी को भरोसा है कि आगे उसका मार्केट शेयर तेजी से बढ़ेगा। कंपनी का मानना है कि नया EL प्लेटफॉर्म गेम चेंजर साबित हो सकता है। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल का कहना है कि एथर एनर्जी तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार का फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है। नई तकनीक, बढ़ती मांग और मजबूत उत्पादन क्षमता के चलते कंपनी आने वाले वर्षों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। ऐसे में एथर का शेयर (Ather Energy Stock) खरीदारी के लिए आकर्षक नजर आ रहा है।

Ather Energy: ₹1000 अगला टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म एमके ने एथर एनर्जी पर BUY रेटिंग के सा​थ 1000 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। मंगलवार को शेयर 728 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 38 फीसदी का जोरदार उछाल आ सकता है। बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद बीते 6 महीने में शेयर करीब 28 फीसदी उछल चुका है।

एथर एनर्जी ने 790 रुपये पर 52 हफ्ते का हाई बनाया जबकि लो 287.30 रुपये है। इस तरह यह शेयर अपने निचले स्तर से करीब 150 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखा चुका है। BSE पर स्टॉक का मार्केट कैप 27,869 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

तेजी से बढ़ रहा भारत का E-2W बाजार

ब्रोकरेज फर्म एमके ने एथर एनर्जी के प्रबंधन (सीईओ तरुण मेहता और सीएफओ सोहिल पारेख) के साथ हुई मीटिंग के बाद उनके बिजनेस आउटलुक के आधार पर स्टॉक पर अपना नजरिया रखा है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E-2W) बाजार तेजी से बढ़ रहा है। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच इस सेक्टर में 20–30% सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। खासकर 1 लाख रुपये से ऊपर वाले सेगमेंट में ज्यादा मांग देखने को मिली है, जबकि 1 लाख रुपये से कम वाला सेगमेंट अब स्थिर होने लगा है। पेट्रोल (ICE) टू-व्हीलर की मांग बढ़ने के बावजूद इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार धीमी नहीं हुई है।

EL प्लेटफॉर्म बनेगा गेमचेंजर

एमके ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एथर का नया EL प्लेटफॉर्म कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। यह 1–1.3 लाख रुपये के सेगमेंट को टारगेट करता है। यह सेगमेंट बाजार का लगभग 50% हिस्सा है। इससे कंपनी का कुल बाजार (TAM), मुनाफा और मार्केट शेयर बढ़ेगा। इस प्लेटफॉर्म में लागत कम होगी, लेकिन क्वालिटी और सॉफ्टवेयर क्षमता बरकरार रहेगी। कंपनी का मानना है कि अगर पुराने प्रोडक्ट्स की बिक्री इस नए प्लेटफॉर्म से कम होती है, तो भी यह फायदेमंद रहेगा क्योंकि इसकी लागत कम और मार्जिन बेहतर है।

नई फैक्ट्री से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

ब्रोकरेज के मुताबिक, एथर का AURIC प्लांट (42,000 यूनिट प्रति माह क्षमता) वित्त वर्ष 2027 के अंत तक पूरी तरह चालू हो जाएगा। इससे आने वाले समय में मार्जिन बेहतर होंगे। प्लांट स्थिर होने के बाद बड़े पैमाने पर नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।

Also Read | गर्मियों में बढ़ेगी बिजली की मांग तो ये Power Stocks भरेंगे फर्राटा, ब्रोकरेज ने जताया भरोसा; चेक करें नाम

एनालिस्ट के अनुसार, अप्रैल 2026 से ई-स्कूटर की कीमतों में करीब 5,000 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी PM E-Drive योजना खत्म होने के चलते हो सकती है। साथ ही जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते उद्योग पर 300–400 बेसिस पॉइंट का असर पड़ सकता है। कंपनियां या तो कीमत बढ़ाएंगी या कुछ लागत खुद वहन करेंगी।

एनालिस्ट का मानना है कि एथर की बिक्री में तेज बढ़ोतरी होगी। खासकर EL प्लेटफॉर्म से वॉल्यूम बढ़ेगा। कंपनी FY27 के दूसरे हिस्से में कामकाजी मुनाफा (EBITDA) और शुद्ध मुनाफा ( PAT) ब्रेकइवन हासिल कर सकती है।

 


(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार मे निवेश ज​ो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।) 

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement