कमोडिटी

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में अचानक गिरावट, MCX पर फिसले दाम; जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: MCX पर सोने और चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- March 16, 2026 | 9:39 AM IST

Gold and Silver Price Today, March 16: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,56,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,55,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,119 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,347 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,58,466 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,626 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,840 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,57,347 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,56,829 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह पढ़ें: सोने की तेजी को क्या लग गया ब्रेक? जानिए अचानक क्यों सुस्त पड़ा गोल्ड मार्केट

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 4,334 रुपये की गिरावट के साथ 2,55,101 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,59,435 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,735 रुपये की गिरावट के साथ 2,55,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,55,701 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,55,101 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 5,010 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,061.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 44.80 डॉलर की गिरावट के साथ 5,016.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 80.29 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 81.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.13 डॉलर की गिरावट के साथ 80.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,57,347 1,58,466 1,56,840
चांदी 2,55,101 2,59,435 2,55,700
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,010 5,061.70 5,016.90
चांदी 80.29 81.34 80.21

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : March 16, 2026 | 9:38 AM IST