facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

फेस्टिव सीजन में Maruti Suzuki का धमाल, अक्टूबर में बेच डाली रिकॉर्ड 2.06 लाख यूनिट्स

Advertisement

Maruti Suzuki ने कहा, अक्टूबर में उसका निर्यात 33,168 यूनिट रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में 21,951 यूनिट का निर्यात हुआ था।

Last Updated- November 01, 2024 | 2:46 PM IST
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Auto Sales: वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में 2,06,434 यूनिट्स की बिक्री के साथ अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 की 1,99,217 यूनिट की तुलना में पिछले महीने चार प्रतिशत अधिक 2,06,434 यूनिट्स की बिक्री की।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बयान में कहा, पिछले महीने घरेलू यात्री वाहनों की कुल बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 1,59,591 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,68,047 यूनिट थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों की बिक्री अक्टूबर 2023 में 14,568 यूनिट्स से घटकर 10,687 यूनिट रह गई।

Also read: Tata Motors की कुल बिक्री अक्टूबर में मामूली गिरावट के साथ 82,682 इकाई 

बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर सहित कॉम्पैक्ट कार की बिक्री घटकर 65,948 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 80,662 यूनिट थी। ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, अर्टिगा और एक्सएल6 समेत यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने 70,644 यूनिट रही, जबकि इससे पहले इसी महीने में 59,147 यूनिट थी। वैन ईको की बिक्री पिछले महीने 11,653 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 12,975 यूनिट थी, जबकि हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 3,894 यूनिट से घटकर 3,539 यूनिट रह गई।

एमएसआई ने कहा, अक्टूबर में उसका निर्यात 33,168 यूनिट रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में 21,951 यूनिट का निर्यात हुआ था।

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 2:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement