facebookmetapixel
Aadhaar PVC Card: नए साल की शुरुआत में बनवाएं नया PVC आधार कार्ड, सिर्फ ₹75 में; जानें कैसेवेनेजुएला के तेल से खरबों कमाने के लिए अमेरिका को लगाने होंगे 100 अरब डॉलर, 2027 तक दिखेगा असर!स्वच्छ ऊर्जा से बढ़ी उपज, कोल्ड स्टोरेज ने बदला खेलBharat Coking Coal IPO: 9 जनवरी से खुलेगा 2026 का पहल आईपीओ, प्राइस बैंड तय; फटाफट चेक करें डिटेल्सउत्तर प्रदेश की चीनी मिलें एथनॉल, बायोगैस और विमानन ईंधन उत्पादन में आगे₹1,550 तक का टारगेट! PSU stock समेत इन दो शेयरों पर BUY की सलाहRBI MPC की नजर आर्थिक आंकड़ों पर, ब्याज दर में आगे की रणनीति पर फैसलाAdani Green के Q3 रिजल्ट की तारीख-समय तय, जानें बोर्ड मीटिंग और निवेशक कॉल की पूरी डिटेलStock Market Update: आईटी शेयरों पर दबाव से बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 110 अंक टूटा; निफ्टी 26300 के नीचे फिसलाTata Technologies Q3 रिजल्ट 2026: तारीख आ गई, इस दिन आएंगे तिमाही नतीजे

भारतीयों ने 2022 में सबसे अधिक IPL, FIFA को किया सर्च, सिद्धू मूसे वाला को भी खूब किया Google

Last Updated- December 07, 2022 | 4:39 PM IST
Google

भारतीयों ने साल 2022 के दौरान Google पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), CoWIN और FIFA world cup को लेकर सबसे अधिक सर्च किया है। इसी के साथ लोगों ने NATO, PFI, अग्निपथ योजना और धारा 370 को लेकर भी सर्च किया।

अपने आस-आस की लोकेशन में मौजूद जरुरत की चीजों के बारे में जानने के लिए लोगों ने गूगल पर खूब सर्च किया जिसमें सबसे अधिक कोविड वैक्सीन के बारे में सर्च किया गया। इसी के साथ स्विमिंग पूल, वाटर पार्क (water park), शॉपिंग मॉल तथा मेट्रो स्टेशन के बारे में पता लगाने के लिए गूगल का सहारा लिया।

Google India की तरफ से बुधवार को जारी ”Year in Search 2022’ लिस्ट के अनुसार, लता मंगेशकर, सिद्धू मूसे वाला, ब्रिटेन की Queen Elizabeth II और शेन वार्न के निधन की खबर भी लोगों में चर्चा का विषय रही।

लोगों ने गूगल पर जा कर रूस-यूक्रेन युद्ध, उत्तर प्रदेश चुनाव और हर घर तिरंगा अभियान में भी काफी रूचि ली। वहीं, स्पोर्ट्स श्रेणी में भारतीयों ने सबसे अधिक IPL, FIFA World cup और Asia cup को लेकर सर्च किया।

फिल्मों के मामले में Brahamastra और KGF 2 ट्रेंडिंग मूवी सर्च वाली कैटेगरी में सबसे आगे रही। ट्रेंडिंग फिल्मों में द कश्मीर फाइल्स, दृश्यम 2, आरआरआर, पुष्पा: द राइज, कंतारा और थॉर: लव एंड थंडे शामिल हैं।

इसके अलावा हस्तियों की श्रेणी में लोगों ने 2022 में नूपुर शर्मा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को लेकर सबसे अधिक गूगल पर सर्च किया।

First Published - December 7, 2022 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट