facebookmetapixel
Advertisement
5 साल में SIP से 15-20 लाख की SUV खरीदें: कैश या डाउन पेमेंट, जानें सही प्लान8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा! इस राज्य में राशन कार्ड को लेकर बदले नियम, आय सीमा में हुई बड़ी बढ़ोतरीOla Electric Share: कभी ₹157 पर था, आज 26 रु पर आया; क्यों भंग हुआ निवेशकों का भरोसा?इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन होने की संभावना, अप्रैल से हो सकती है लागू: गोयलअमेरिका की अगुवाई वाले Pax Silica गठबंधन में शामिल हुआ भारत, AI और क्रिटिकल मिनिरल्स सप्लाई चेन को मजबूतीमोतीलाल ओसवाल की नई रिपोर्ट: चश्मा कंपनी पर शुरू की कवरेज, 25% अपसाइड का दिया टारगेटIndia AI Impact Summit 2026 Day 5: कई बड़े बिजनेस लीडर्स होंगे स्पीकर, जानिए आज की पूरी डीटेलGold and Silver Rate today: MCX पर चांदी में ₹2,481 की तेजी से शुरू हुआ ट्रेड, सोना भी चमकाGaudium IVF IPO: ₹165 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट्स ने बताया बिजनेस मॉडलकर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर में आईटीसी रिफंड पर नहीं लगेगी मनमानी रोक

Honda SP 160: नए साल में TFT डिस्प्ले और USB-C चार्जिंग सहित इन नए फीचर्स के साथ बाजार में उतरेगी, दाम भी बढ़ेंगे

Advertisement

सिंगल-डिस्क वैरिएंट की कीमत अब 3,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,21,951 रुपये हो गई है, जबकि डबल-डिस्क वैरिएंट की कीमत 4,605 ​​रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,27,956 रुपये हो गई है।

Last Updated- December 26, 2024 | 7:56 AM IST
Honda SP 160
4.2-इंच TFT डिस्प्ले और USB-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आएगी SP 160

होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (Honda Motorcycles & Scooters India) ने साल 2025 के लिए अपनी लोकप्रिय बाइक SP 160 बाइक को अपडेट किया है। इस अपडेट के साथ यह बाइक कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट (Commuter Motorcycle Segment) के लेटेस्ट ट्रेंड में शामिल हो गई है।

हालांकि, अपडेट के चलते इस बाइक का दाम भी थोड़ा बढ़ाया गया है। सिंगल-डिस्क वैरिएंट की कीमत अब 3,000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,21,951 रुपये हो गई है, जबकि डबल-डिस्क वैरिएंट की कीमत 4,605 ​​रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,27,956 रुपये हो गई है। होंडा ने SP 160 की ओवरऑल स्टाइल और डिजाइन में कोई चेंज नहीं किया है। कंपनी इसे चार कलर के साथ मार्केट में उतार रही है।

4.2-इंच TFT डिस्प्ले और USB-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आएगी SP 160

एक्टिवा 125 और SP 125 के हालिया अपग्रेड के बाद, SP 160 को अब अधिक एडवांस्ड 4.2-इंच TFT डिस्प्ले और USB-C चार्जिंग पोर्ट के साथ उतारा गया है। यह नई स्क्रीन बाइक को एक अलग फीचर्स के साथ पेश करती है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा दी गई है, जिससे यह इसे सेगमेंट में यह फीचर देने वाला एकमात्र मॉडल बन जाता है।

राइडर अब अपने स्मार्टफोन को बाइक के साथ कनेक्ट कर अतिरिक्त सुविधा प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कॉल अलर्ट या नोटिफिकेशन आदि। इससे राइडर की दैनिक यात्राएं अधिक कनेक्टेड और आसान हो जाती हैं।

इस अपडेट के साथ SP 160 को आगामी OBD-2B स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है, जो अगले साल लागू होंगे। मोटरसाइकिल में 162.71cc सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 13.2 bhp और 14.8 Nm का टॉर्क देता है। हालांकि, ये आंकड़े पिछले मॉडल के 13.5hp और 14.58Nm से थोड़ा कम हैं, लेकिन फिर भी वह शहरी और कस्बाई इलाके के राइडर्स को एक संतुलित ओवरऑल परफॉर्मेंस देता है।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 7:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement