facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावBS Manthan में बोले चौहान: NDA सरकार में किसानों की आय में बड़ी बढ़ोतरी, हर समस्याओं का समाधान तुरंतBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा भारत का 2047 विजनसैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजहभारत एलएलएम में पीछे, लेकिन AI सॉल्यूशंस से बन सकता है ग्लोबल लीडर: BS मंथन में बोले नीलेश शाहBS Manthan 2026: क्या ‘प्रोडक्टिविटी कमीशन’ बनेगा नया नीति आयोग? सुमन बेरी का बड़ा संकेतसिर्फ जनसंख्या से नहीं बनेगा विकसित भारत, बीएस मंथन में बेरी ने बताया असली फॉर्मूला

भारत में HMD ने लॉन्च किए तीन नए Nokia फीचर फोन, जानें फीचर्स और कीमत

Advertisement

HMD ने नोकिया ब्रांड के तीन नए फीचर फोन भारत में लॉन्च किए, जिनमें YouTube, YouTube Music और UPI ऐप्स की सुविधा है।

Last Updated- June 25, 2024 | 5:12 PM IST
Nokia 3210, Nokia 235, Nokia 220

फिनलैंड की मोबाइल कंपनी HMD (Human Mobile Devices) ने 25 जून को भारत में तीन नोकिया ब्रांड के फीचर फोन लॉन्च किए हैं – Nokia 3210, Nokia 220 4G और Nokia 235 5G. इन तीनों फीचर फोन्स में यूट्यूब, यूट्यूब म्यूजिक और यूपीआई (Unified Payment Interface) ऐप्स दिए गए हैं। नोकिया के फीचर फोन लाइन-अप में शामिल ये नए फोन भारत में HMD की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon इंडिया पर ऑनलाइन और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर ऑफलाइन उपलब्ध होंगे।

नया नोकिया 3210 फीचर फोन 90 के दशक के उसी मॉडल नंबर से प्रेरित होकर बनाया गया है। 2024 के मॉडल में 1450mAh की बैटरी है, जो कंपनी के दावे के अनुसार साढ़े नौ घंटे तक की बातचीत का समय देती है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा, फ्लैश लाइट और स्नेक गेम है। डिजिटल पेमेंट के लिए, Nokia 3210 में NPCI द्वारा स्वीकृत एक UPI एप्लिकेशन पहले से इंस्टॉल है, जिससे यूजर्स आसानी से स्कैन और पे कर सकते हैं।

नोकिया 3210 कुल आठ ऐप्स के साथ आता है, जिनमें मौसम, समाचार, सोकोबान, क्रिकेट स्कोर, 2048 गेम और टेट्रिस शामिल हैं। Nokia 3210 स्कूबा ब्लू, ग्रंज ब्लैक और Y2K गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

नोकिया 220 4G और नोकिया 235 4G

नोकिया 235 4G में 2.8 इंच की IPS डिस्प्ले है। इस फीचर फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और यह तीन रंगों: नीला, काला और पर्पल में उपलब्ध है। नए नोकिया 220 4G में भी 2.8 इंच की IPS डिस्प्ले है और इसमें पहले से लोडेड UPI एप्लिकेशन दिए गए हैं। इसमें USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है और यह पीच और ब्लैक रंगों में उपलब्ध है।

कीमत

तीनों डिवाइस HMD की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। नोकिया 3210 की कीमत 3,999 रुपये, नोकिया 235 4G की कीमत 3,749 रुपये और नोकिया 220 4G की कीमत 3,249 रुपये है।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement