facebookmetapixel
Advertisement
चीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला1 अगस्त से बदल जाएंगे शेयर बायबैक के नियम, निवेशकों के लिए क्या होगा असर?IMD के अनुमान के बाद एंटीक की रिपोर्ट, कमजोर मानसून से GDP 1.2% तक घट सकती हैIPO Listing Today: SME IPO का सुपर मंगलवार! 6 नई लिस्टिंग, किसी ने दोगुना कराया पैसा तो कोई हुआ फेलब्रह्मोस, UPI, IIM और सबांग पोर्ट… भारत-इंडोनेशिया के बीच हुए कई अहम समझौतेTeja Engineering IPO Listing: 90% प्रीमियम पर हुई एंट्री, फिर लगा अपर सर्किट! इश्यू ने पहले ही दिन निवेशकों को किया मालामाल

सरकार की डिजिटल स्ट्राइक ! चीनी कंपनियों, अन्य विदेशी इकाइयों के 232 ऐप पर प्रतिबंध लगाया

Advertisement
Last Updated- February 05, 2023 | 5:04 PM IST
ऑनलाइन लोन बांटने से जुड़ी चीनी कंपनियों के खिलाफ जांच जारी , Investigation continues against Chinese companies involved in online loan distribution
Creative Commons license

सरकार ने सट्टेबाजी, जुए (गैंबलिंग) और अनधिकृत रूप से कर्ज देने में शामिल होने के आरोप में चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित 232 ऐप को प्रतिबंधित कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगकी मंत्रालय (MeitY) ने गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद इन ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है।

एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, ‘सट्टेबाजी, जुए और धन शोधन में शामिल 138 ऐप को प्रतिबंधित करने का आदेश कल शाम जारी किया गया था। इसके अलावा अनधिकृत ऋण सेवा में शामिल 94 ऐप को ब्लॉक करने का आदेश भी जारी किया गया है। ये ऐप चीन सहित विदेशी इकाइयों द्वारा संचालित किए जा रहे थे। ये देश की आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।

अधिकारी ने प्रतिबंधित किए गए ऐप के नाम नहीं बताए। इस बारे में MeitY को आधिकारिक रूप से भेजे गए सवालों के जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं मिले थे।

Advertisement
First Published - February 5, 2023 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement