facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

सरकार ने लॉन्च किया OTT प्लेटफॉर्म Waves, Netflix और Amazon Prime की बढ़ेगी टेंशन

Advertisement

‘WAVES’ प्लेटफॉर्म हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी और असमिया सहित 12+ भाषाओं में कंटेंट प्रदान करेगा।

Last Updated- November 21, 2024 | 7:50 PM IST
Government launches OTT platform Waves, tension will increase for Netflix and Amazon Prime सरकार ने लॉन्च किया OTT प्लेटफॉर्म Waves, Netflix और Amazon Prime की बढ़ेगी टेंशन

Prasar Bharati launches its own OTT platform Waves: भारत की पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने गुरुवार को अपना नया ओवर-द-टॉप (OTT) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘Waves’ लॉन्च किया। डिजिटल स्ट्रीमिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए प्रसार भारती ने पूरे भारत में दर्शकों को विभिन्न प्रकार का कंटेंट प्रदान करने के लिए इस ओटीटी ऐप को डिजाइन किया गया है। यह ऐप एंड्रॉयड और iOS पर उपलब्ध है और इसे “Waves – फैमिली एंटरटेनमेंट की नई लहर” टैगलाइन के साथ पेश किया गया है। सरकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म से नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो की टेंशन बढ़ सकती है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के उद्घाटन समारोह में लॉन्च किया। उन्होंने इसे भारतीय मनोरंजन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया।

क्या-क्या मिलेगा Waves पर?

‘WAVES’ प्लेटफॉर्म हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी और असमिया सहित 12+ भाषाओं में कंटेंट प्रदान करेगा। इसमें 10+ श्रेणियों में इंफोटेनमेंट कंटेंट होगा।

  • वीडियो ऑन डिमांड
  • फ्री-टू-प्ले गेमिंग
  • रेडियो स्ट्रीमिंग
  • लाइव टीवी स्ट्रीमिंग
  • 65 लाइव चैनल
  • वीडियो और गेमिंग कंटेंट के लिए कई ‘ऐप इन ऐप’ इंटीग्रेशन
  • ई-कॉमर्स शॉपिंग के लिए ONDC समर्थित प्लेटफॉर्म

प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने कहा, “…प्रसार भारती ओटीटी ऐप ‘Waves’ अब एंड्रॉइड और iOS पर लाइव है। इसमें मनोरंजक फिल्मों के साथ-साथ समाचार चैनल भी उपलब्ध होंगे। बच्चों के लिए कई तरह के गेम्स हैं। पहली बार हमने OTT ऐप में शॉपिंग फीचर जोड़ा है। हजारों फिल्में और दूरदर्शन के सभी आर्काइव्स भी इस ऐप पर उपलब्ध हैं। यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है।”

Waves कहां से डाउनलोड करें?

Waves ऐप को Android के लिए गूगल प्ले स्टोर और iOS के लिए ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सब्सक्रिप्शन के आधार पर कंटेंट दिखाया जाएगा। हालांकि, सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट ऐप के अंदर नहीं किया जा सकता। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट (Waves.pb) पर जाकर पेमेंट करना होगा।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 7:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement