facebookmetapixel
FPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापार

Play Store से Google ने दी चेतावनी फिर हटा दिए कई भारतीय ऐप, 20 हजार से ज्यादा डेवलपर्स पर कंपनी की नजर

इन कंपनियों के डेवलपर्स पर आरोप है कि इन्होंने Google की बिलिंग नीति का पालन नहीं किया है।

Last Updated- March 01, 2024 | 11:10 PM IST
Google

प्रौद्योगिकी दिग्गज कंपनी गूगल ने शुक्रवार सुबह 10 भारतीय ऐप को प्ले स्टोर से हटाने की चेतावनी दी और शाम होते-होते डेटिंग और वैवाहिक सेवाएं देने वाली मैट्रीमनी डॉटकॉम, ट्रूली मेडली समेत कई अन्य कंपनियों के ऐप गूगल प्ले स्टोर से हटा दिए।

इन कंपनियों के डेवलपर्स पर आरोप है कि इन्होंने गूगल की बिलिंग नीति का पालन नहीं किया है। कंपनी ने कहा कि मानदंडों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर इस प्रकार की कार्रवाई की जाती है। गूगल प्ले पर 200,000 से अधिक भारतीय डेवलपर्स हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है, उनमें कई जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं।

ट्रूली मेडली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्नेहिल खनोर ने कहा, ‘हमें आज ही नोटिस दिया गया और इसके लगभग एक घंटे बाद ही उनका ऐप प्ले स्टोर से हटा दिया गया।’

एक्स पर एक पोस्ट में संजीव भिखचंदानी ने कहा, ‘भारतीय कंपनियां अब नियमों का पालन करेंगी। परंतु भारत को अब यूपीआई और ओएनडीसी की तरह ही ऐप स्टोर या प्ले स्टोर की सख्त जरूरत है जो डिजिटल सार्वजनिक ढांचे का हिस्सा है।’

अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गूगल की मनमानी कार्रवाई से उन्हें गहरा धक्का लगा है। इस कार्रवाई से पता चलता है कि कंपनी कानूनी प्रक्रिया और भारतीय ऐप तंत्र का बिल्कुल सम्मान नहीं कर रही है।

ऐप को प्ले स्टोर से हटाकर और ब्लॉग पोस्ट जारी कर गूगल भारतीय डेवलपर्स को डराना चाहती है, जिन्होंने उसकी शोषणकारी नीतियों को चुनौती दी है। शुक्रवार की कार्रवाई गूगल की उस चेतावनी के बाद सामने आई है, जिसमें उसने कहा था कि नियमों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर वह कार्रवाई करेगी।

First Published - March 1, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट