facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Google ने भारत में खेला बड़ा दांव, तमिलनाडु में बनेंगे Pixel Phone और ड्रोन: रिपोर्ट

Advertisement

गूगल इस कदम से चीन के बाहर अन्य देशों में भी अपना निर्माण कार्य फैलाना चाहता है, जिसकी राह पहले ही एपल जैसी कंपनियों ने दिखाई है।

Last Updated- May 23, 2024 | 7:48 PM IST
Noida company will make Google Pixel smartphone, stocks gave 165% return in one year नोएडा की कंपनी बनाएगी Google Pixel स्मार्टफोन, स्टॉक्स ने एक साल में दिया 165% का रिटर्न

गूगल भारत में स्मार्टफोन और ड्रोन बनाने के लिए तमिलनाडु में अरबों डॉलर का निवेश करने की तैयारी में है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्नॉलॉजी दिग्गज कंपनी भारत में अपने उत्पादन को तेजी से बढ़ा रही है। गूगल इस कदम से चीन के बाहर अन्य देशों में भी अपना निर्माण कार्य फैलाना चाहता है, जिसकी राह पहले ही एपल जैसी कंपनियों ने दिखाई है।

इस साझेदारी में ताइवानी दिग्गज फॉक्सकॉन के साथ मिलकर नई उत्पादन लाइनों का इस्तेमाल कर तमिलनाडु में गूगल अपने पिक्सल फोन को असेंबल करेगी। साथ ही, गूगल की ड्रोन सब्सिडियरी कंपनी विंग भी वहां अपने ड्रोन को असेंबल करने के लिए उत्पादन लाइन लगाएगी।

बता दें कि तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री टी.आर.बी. राजा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका में गूगल के टॉप अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी और तमिलनाडु को निर्माण के लिए एक बढ़िया जगह बताया था, जिसके बाद यह फैसला सामने आया है।

गूगल ने अभी तक इस निवेश की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह कदम कंपनी की पिछली घोषणा से जुड़ा हुआ है, जहां उसने भारत में पिक्सल 8 स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू करने की बात कही थी, लेकिन लोकेशन बताने से इनकार कर दिया था। भारत में फोन बनाने का यह फैसला एप्पल और सैमसंग जैसी दूसरी बड़ी टेक कंपनियों की सफलता को देखते हुए लिया गया है, जिन्होंने पहले ही देश में अपने निर्माण कारखाने लगा लिए हैं।

तमिलनाडु के लिए, ये निवेश एक बड़ी जीत है। राज्य अपने उत्पादन क्षेत्र को बदलने की कोशिश कर रहा है, ताकि सिर्फ “भारत का डेट्रॉइट” के रूप में जानी जाने वाली पुरानी पहचान से आगे बढ़ सके। राज्य का लक्ष्य है कि वो नई टेक्नॉलॉजी वाली निर्माण परियोजनाओं को अपनी ओर खींचे और अपनी अर्थव्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में फैलाए।

भारत में टेक्नॉलॉजी कंपनियों का आना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी फायदे का सौदा है, जिन्होंने “मेक इन इंडिया” पहल को काफी आगे बढ़ाया है। सरकार की तरफ से उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन भी वैश्विक स्तर पर निर्माण करने वाली कंपनियों को भारत लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement