facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्त

FAME-2 सब्सिडी में कटौती का नतीजा: इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री में रोजाना 62 फीसदी की गिरावट

Advertisement

मई में हर रोज 3,395 वाहनों की होती थी बिक्री, जून में हर दिन 1,272 वाहन बिक रहे

Last Updated- June 18, 2023 | 11:49 PM IST
EV Sales

केंद्र सरकार द्वारा प्रोत्साहन में कटौती करने के लिए भारत की तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार ने इस महीने के पहले पखवाड़े में कमी दर्ज की है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की हर रोज होने वाली औसत बिक्री में मई की तुलना में 62 फीसदी गिरावट हुई है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में हर दिन 3,395 वाहनों की बिक्री होती थी, जो जून में घट कर रोजाना 1,271 हो गई। पिछले महीने बेचे गए कुल 14,97,956 दो पहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 7.73 फीसदी थी। हालांकि, जून में अब तक यह कम होकर 2.65 फीसदी हो गई है।

मई में रोजाना 44,926 पेट्रोल वाले दोपहिया वाहन बिकते थे, जो जून में बढ़कर 46,755 हो गए। उद्योग के जानकारों के अनुसार, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट फेम 2 योजना के प्रोत्साहन में कटौती और चरणबद्ध तरीके से विनिर्माण कार्यक्रम के दिशानिर्देशों में चल रही जांच के कारण हो रही है।

सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की सब्सिडी 60,000 रुपये से कम कर 22,500 रुपये कर दी है। इस कारण इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कीमत में 20 फीसदी से अधिक की वृद्धि हो गई है, जो 80 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक है।

सरकार से सब्सिडी घटाने के फैसले के बाद जून के पहले सप्ताह में ही अधिकतर मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) ने अपने वाहनों की कीमत में इजाफा कर दिया है। इससे ग्रीन वाहनों और पेट्रोल से चलने वाले दो पहिया वाहनों की लागत में भारी अंतर आ गया है।

एसऐंडपी ग्लोबल के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा, ‘गैर प्रीमियम पेट्रोल वाले दोपहिया वाहन की कीमत 80,000 रुपये है। पहले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी इसी कीमत पर मिल जाते थे, लेकिन अब कीमत बढ़ 1 लाख रुपये प्रति वाहन हो गई है। इस कारण ही ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के पहले जितने इच्छुक नहीं रह गए हैं।’

इसके अलावा, हीरो इलेक्ट्रिक ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि नहीं की है और कंपनी पीएमपी जांच के मद्देनजर अनिश्चितता के कारण बाजार से दूर हो रही है।

पिछले महीने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ साक्षात्कार में हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री में भारी गिरावट के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी सोहिंदर गिल ने कहा कि उत्पादन जानबूझकर घटाया गया है क्योंकि कंपनी चल रही जांच पर स्पष्टता चाहती है।

Advertisement
First Published - June 18, 2023 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement