facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: BEL को ₹730 करोड़ के ऑर्डर, Vedanta पर बड़ा अपडेट; आज ये शेयर रहेंगे फोकस मेंकृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपयेजापानी निवेशकों के सामने पिच करेंगे भारतीय स्टार्टअप, गोयल ने ‘शार्क टैंक’ जैसी पहल का दिया सुझाव

Electric 2 Wheelers: अब महंगा होगा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना, सब्सिडी में हुई कटौती

Advertisement
Last Updated- May 22, 2023 | 12:55 PM IST
Electric 2 Wheelers

Electric 2 Wheelers: अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर या बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ और बढ़ने वाला है। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स पर मिलने वाली सब्सिडी में कटौती कर दी है। इसका सीधा असर इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की कीमतों पर देखने को मिलेगा। अब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना महंगा हो जाएगा।

1 जून से महंगे हो जाएंगे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (Electric 2 Wheelers)

भारी उद्योग मंत्रालय ने घोषणा की हैं कि सब्सिडी की रकम 15,000 रुपये प्रति किलोवाट से घटाकर 10,000 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है। सब्सिडी में की गई कटौती 1 जून से लागू होगी। इस संबंध में मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में बताया कि घटी हुई सब्सिडी सभी पंजीकृत इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर 1 जून से लागू होगी। बता दें कि ऐसे वाहनों के लिए प्रोत्साहन सीमा को पहले ही 40 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है।

Also Read: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए फेम-2 के तहत सब्सिडी घटकर हुई 10,000 रुपये

कम हो जाएंगे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में फीचर्स

सब्सिडी में कटौती की वजह से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मेकर्स की दिक्कतें बढ़ सकती है। कीमतों में इजाफा होने से बिक्री प्रभावित होगी। पहले से ही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री दबाव में है। ऐसे में कीमतें पहले जितनी बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मेकर्स फीचर्स में कटौती कर सकते हैं। एक्सपर्ट का मानना हैं कि सब्सिडी में कटौती के कारण अब कंपनिया इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में तीन किलोवाट की जगह दो किलोवाट की बैटरी का प्रयोग करेंगी।

Advertisement
First Published - May 22, 2023 | 12:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement