facebookmetapixel
Advertisement
Stock to buy: एक्सपर्ट की नई खरीदारी लिस्ट! ये 3 शेयर करा सकते हैं कमाई? चेक कर लें टारगेट, स्टॉप लॉसInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाक मुकाबले का बुखार, कोलंबो की उड़ानों के दाम आसमान परInfosys-Wipro ADR में गिरावट, ‘ज्यादा लोगों से ज्यादा काम’ वाला मॉडल अब खतरे में₹4,125 लगाओ, ₹10,875 तक कमाने का मौका? एक्सपर्ट की ये ऑप्शन रणनीति समझिएStock Market Today: ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत के बीच सुस्त हो सकती है शेयर बाजार की शुरुआतStocks To Watch Today: ONGC, Coal India से लेकर Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्ताव

भारत में 2024 तक बनेगा भारत सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर, R&D समिति ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा, ‘यह संस्थान सेमीकंडक्टरों में भारत की बढ़ती क्षमताओं के बीच प्रमुख संस्थान होगा।

Last Updated- October 20, 2023 | 11:25 PM IST
Semiconductor

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार को अगले साल भारत सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। यह उद्योग और शिक्षा जगत के सहयोग से किया जाएगा। शोध की सुविधा सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी (पीपीपी) के माध्यम से विकसित की जाएगी।

अधिकारियों, उद्योग के विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से बनी इंडिया सेमीकंडक्टर आरऐंडडी समिति ने शुक्रवार को मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपी, उसके बाद सरकार ने यह घोषणा की है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा, ‘यह संस्थान सेमीकंडक्टरों में भारत की बढ़ती क्षमताओं के बीच प्रमुख संस्थान होगा। यह आईएमईसी, नैनो टेक, आईटीआरआई और एमआईटी माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक लैब की तरह होगा, जो अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी संस्थानों में रहे हैं।’

आईएमईसी, नैनो टेक, एमआईटी और आईटीआरआई नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध संस्थान रहे हैं। आईएमईसी बेल्जियम का एक गैर लाभकारी संगठन है, जिसमें उन्नत सेमीकंडक्टर आरऐंडडी गतिविधियों पर शोधकर्ता काम करते हैं। वहीं ताइवान का आईटीआरआई मुख्य रूप से टीएसएमसी, ताइवान मास्क कॉर्प और अन्य इन्क्टूबेटेड कंपनियों के लिए जाना जाता है।

एमआईटी और नैनो टेक भी सूक्ष्म स्तर के विज्ञान व तकनीक पर सक्रियता से शोध कर रहे हैं। सरकार ने इसी तर्ज पर भारत में बीएसआरसी बनाने का लक्ष्य रखा है।

चंद्रशेखर ने कहा, ‘सेमीकंडक्टर जगत के शीर्ष लोगों के समूह ने भारत सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर को तैयार करने के लिए एक साथ बैठकर काम किया है।’

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement