facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: BEL को ₹730 करोड़ के ऑर्डर, Vedanta पर बड़ा अपडेट; आज ये शेयर रहेंगे फोकस मेंकृति सैनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन पर विवाद, आभूषण ब्रांड जीवा ने हटायानेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत; 133 भारतीयों समेत 500 लापताबिहार में मशरूम उत्पादन करीब सात गुना बढ़ा, ओडिशा और महाराष्ट्र भी बने प्रमुख राज्यमोहन भागवत की अमेरिका यात्रा पर विवाद, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने उठाए सवालएफएमजीई परीक्षा पर विवाद, विदेश से एमबीबीएस करने वालों को झटकाअमेरिका का वीजा झटका: भारतीय यात्रियों की उड़ानों और बुकिंग पर असरउदारीकरण के 35 साल: 1991 के सुधारों से मिली रफ्तार, चिदंबरम बोले- अब भारत को फिर खोलनी होगी अर्थव्यवस्थावित्त वर्ष 27 में वाणिज्यिक क्षेत्र को दोगुने से ज्यादा मिला कर्ज, अप्रैल-जुलाई में 10.65 लाख करोड़ रुपयेजापानी निवेशकों के सामने पिच करेंगे भारतीय स्टार्टअप, गोयल ने ‘शार्क टैंक’ जैसी पहल का दिया सुझाव

Axiom Space ने स्पेससूट पहनाकर अंतरिक्ष में भेजा ‘टेडी बियर’

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 2:58 PM IST
GiGi teddy bear, the 5th crew member of Axiom-2 Mission (Ax-2)
axiomspace.com

बच्चों को साइंस फील्ड में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए स्पेस में एक टेडी बियर को भेजा गया है।

Axiom Space के Ax-2 मिशन ने चार स्पेस यात्रियों के साथ GiGi टेडी बियर को भी अंतरिक्ष स्टेशन भेजा है।

बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में सीखने और इंजीनियरिंग, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और गणित को करियर के रूप में देखने के लिए एक्सिओम स्पेस ने एक टेडी बियर को स्पेस स्टेशन तक भेजने के लिए बिल्ड-ए-बियर वर्कशॉप (Build-A-Bear Workshop ) के साथ साझेदारी की।

बता दें कि रविवार को फ्लोरिडा में SpaceX Falcon 9 रॉकेट से अंतरिक्ष में लॉन्च करते ही GiGi भी Axiom-2 Mission के दल से जुड़ गया।

बता दें कि टेडी बियर को स्पेससूट पहनाकर भेजा है।

“बिल्ड-ए-बियर के स्पेशल मोमेंट बनाने के 25 साल के इतिहास के साथ, अगली पीढ़ी के स्पेससूट पहनने वाले हमारे GiGi के पास Ax-2 क्रू के जीरो-ग्रेविटी इंडिकेटर के रूप में इतिहास का हिस्सा बनने का शानदार अवसर है,” बिल्ड-ए-बेयर के सीईओ Sharon Price John ने कहा।

GiGi’s टेडी बियर के अलावा, इस मिशन के लिए चार स्पेस यात्रियों ने भी उड़ान भरी। बता दें कि पहली बार सऊदी अरब के दो अंतरिक्ष यात्री इस मिशन में शामिल हुईं हैं, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर रिसर्चर रय्याना बरनावी और एक अन्य सऊदी नागरिक, अली अलकर्नी अंतरिक्ष में यात्रा करने वाली पहली सऊदी महिलाएं हैं। इनके अलावा, नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन, जॉन शॉफनर भी शामिल हैं।

बता दें कि Axiom Space का यह दूसरा मिशन है। इससे पहले कंपनी ने 2022 में एक्सिओम 1 मिशन आयोजित किया था, जिसाक नेतृत्व नासा के पूर्व एस्ट्रोनोट माइकल लोपेज एलिग्रिया ने किया था।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement