facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Ather Energy इस साल के अंत तक लगाएगी 2,500 चार्जिंग स्टेशन

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 4:42 PM IST
Zetwerk

इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी Ather Energy ने इस साल के अंत तक 2,500 चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की ओर यात्रा सुगम करने में मदद मिलेगी।

कंपनी पहले ही देश के 80 शहरों में 1,000 से अधिक तेज चार्जिंग स्टेशन लगा चुकी है। बेंगलूरु की कंपनी ने गुरुवार को बयान में कहा कि Ather Grid (चार्जिंग स्टेशन) आज देश में दोपहिया ईवी के लिए सबसे बड़ा तेज चार्जिंग नेटवर्क बन चुका है। अभी तक कंपनी द्वारा लगाए गए चार्जिंग स्टेशनों में से 60 फीसदी Tier-II and Tier-III के शहरों में लगाए गए हैं।

Ather Energy के मुख्य कारोबार अधिकारी रवनीत फोकेला ने कहा, ‘‘देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की तेजी से स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए तेज चार्जिंग ढांचे की जरूरत है। ईवी इकोसिस्टम का निर्माण करने वाले ब्रांड के रूप में हम पहले ही देश का सबसे बड़ा तेज चार्जिंग नेटवर्क बन चुके हैं।’’

हीरो मोटोकॉर्प समर्थित Ather ने जनवरी में 12,419 वाहनों की सप्लाई की। यह इसका मासिक बिक्री का सबसे बेहतर आंकड़ा है। फिलहाल कंपनी की मौजूदगी 80 शहरों में है। कंपनी का लक्ष्य मार्च, 2023 तक अपनी खुदरा पहुंच को 100 शहरों तक करने का है।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement