facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty बढ़त के साथ खुला; एशियाई बाजार हरे रंग में; BS Manthan का आज समापनWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांग

Iphone के अलग-अलग मॉडल पर 26000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा Apple, Huawei ने बढ़ाया सिरदर्द!

Advertisement

Apple iphone discount: 20 मई से 28 मई तक चलने वाले इस डिस्काउंट ऑफर में कुछ खास iPhone मॉडल्स पर 2300 युआन (लगभग 26479 रुपये) तक की छूट दी जा रही है।

Last Updated- May 20, 2024 | 6:05 PM IST
Apple

चीनी बाजार में अपने दबदबा को बनाए रखने के लिए अमेरिकी टेक दिग्गज Apple को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। स्मार्टफोन बाजार में Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए Apple ने अपनी आधिकारिक Tmall साइट पर iPhone मॉडल्स पर बड़ी छूट देना शुरू कर दिया है।

20 मई से 28 मई तक चलने वाले इस डिस्काउंट ऑफर में कुछ खास iPhone मॉडल्स पर 2300 युआन (लगभग 26479 रुपये) तक की छूट दी जा रही है। गौर करने वाली बात ये है कि ये छूट फरवरी में दिए गए डिस्काउंट से कहीं ज्यादा है।

फरवरी में सबसे ज्यादा डिस्काउंट 1150 युआन का था, जबकि इस बार ये रकम 2300 युआन तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा छूट 1TB वाले iPhone 15 Pro Max मॉडल पर मिल रही है। वहीं, दूसरे मॉडल्स पर भी अच्छी खासी छूट है। उदाहरण के तौर पर, बेस मॉडल iPhone 15 के 128 GB वाले वर्जन पर 1400 युआन का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Huawei द्वारा पिछले महीने Mate 60 लॉन्च करने के बाद और अब इस महीने Pura 70 सीरीज लाने के बाद से चीनी बाजार में Apple पर प्रतिस्पर्धा का दबाव काफी बढ़ गया है।

हालांकि, फरवरी में दिए गए डिस्काउंट से Apple को चीन में बिक्री कम होने की रफ्तार को थोड़ा धीमा करने में मदद मिली थी। रॉयटर्स के अनुसार, चाइना एकेडमी ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (CAICT) के आंकड़ों के आधार पर गणना करने पर पता चला है कि मार्च में चीन में Apple की शिपमेंट में 12% की वृद्धि हुई थी। ये आंकड़ा जनवरी और फरवरी के मुकाबले काफी बेहतर है, जहां कंपनी की बिक्री में 37% की गिरावट आई थी। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 6:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement