उत्पादक क्षेत्रों से अधिक आवक के बाद बाजार में पर्याप्त स्टाक होने के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे आलू की वायदा कीमत आज 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,156 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी।
एमसीएक्स में आलू के जुलाई डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8.30 रुपये अथवा 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,156 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी जिसमें 10 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
आलू के अगस्त डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत नौ रुपये अथवा 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,301 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी जिसमें 32 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर मांग के बीच हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से आवक बढ़ने के बाद पर्याप्त आपूर्ति की स्थिति के कारण मुख्यत: आलू वायदा कीमतों में गिरावट आई।