Advertisement
फॉरेस्ट एसेंशियल्स का अधिग्रहण करेगी एस्टी लॉडर कंपनीज, ब्रांड भारत में बनेगा नेतृत्व केंद्रFY27 के लिए इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, यात्री वाहनों की बिक्री होगी नरमयूनिक्लो इंडिया का FY26 में 44% वृद्धि का लक्ष्य, भारत को ग्लोबल सोर्सिंग हब बनाएगीजीएसटी 2.0 के बाद फरवरी में वाहनों की खुदरा बिक्री रही टॉप गियर में, कुल बिक्री 24.1 लाखFMCG बाजार में ग्रामीण-शहरी अंतर घटा, तिमाही वृद्धि 7.8% पर धीमीरुपया डॉलर के मुकाबले 0.6% चढ़ा, आरबीआई के हस्तक्षेप से सुधारतीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 900 अंक चढ़ाअमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोरप​श्चिम ए​शिया में टकराव का असर: औद्योगिक क्षेत्र को गैस आवंटन में होगी कटौती!Editorial: टाटा संस की सूचीबद्धता पर फिर बढ़ा फोकस
अन्य समाचार दलित बंधुआ मजदूर मालिक के चंगुल से निकल भागे, कार्रवाई की मांग
'

दलित बंधुआ मजदूर मालिक के चंगुल से निकल भागे, कार्रवाई की मांग

PTI

- December,22 2012 12:03 PM IST

जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि सभी पीडि़त मजदूर तंजावुर जिले के तीन परिवारों से संबंधित थे। वह कल रात अंथिवुर स्थित ईंट भट्ठा से भाग निकले।

उन्होंने बताया कि चार महिलाओं समेत सभी मजूदरों ने दलित आधारित पार्टी विदुथालाई चिरूथागल कातची के स्थानीय कार्यकर्ताओं की मदद से जिला के राजस्व अधिकारी एस गनेश से मुलाकात की और ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मालिक पलानीसामी उनसे जबरन ईंट भट्ठा में कई घंटे तक काम करवाता है।

उन्होंने बताया कि काम के बदले में उन्हें थोड़ा सा खाना और एक झुग्गी दी गयी है। इसके अलावा मालिक ने उनके बच्चों को स्कूल भेजने से भी मना कर दिया है। उन्होंने मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

जिला राजस्व अधिकारी ने संभागीय राजस्व अधिकारी गोबिचेत्तीपलयम को जांच करके विस्तृत जानकारी एकत्रित करने की आदेश दिये हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement