Business Standard
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश
अन्य समाचार मालदीव हवाईअड्डे पर अब मालदीव की सरकारी कंपनी का कब्जा
'

मालदीव हवाईअड्डे पर अब मालदीव की सरकारी कंपनी का कब्जा

PTI

- December,08 2012 8:33 PM IST

मालदीव एयरपोर्ट कंपनी लिमिटेड :एमएसीएल: ने जीएमआर से परिचालन का अधिग्रहण किया है। तत्कालीन नशीद सरकार ने जीएमआर को इब्राहीम नासिर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण व परिचालन का 51.1 करोड डालर का अनुबंध 25 साल के लिए

दिया था।

मालदीव की नयी सरकार ने 27 नवंबर को अचानक भारतीय कंपनी का अनुबंध रद्द कर दिया और उसे एमएसीएल को हवाईअड्डे का परिचालन सौंपने के लिए सात दिसंबर तक का वक्त दिया गया। इस फैसले ने भारत को चौंका दिया।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद के प्रेस सचिव मसूद इमाद ने प्रेट्र से कहा हवाईअड्डे का परिचालन अब एमएसीएल कर रहा है। सुपुर्दगी आसानी और बिना किसी मुश्किल के हुई।

हालांकि, यहां छपी खबरों के मुताबिक जीएमआर के अधिकारी यहां कल देर रात हुए सुपुर्दगी समारोह में मौजूद नहीं थे।

इमाद ने कहा कि तीन महीने की परिवर्तन अवधि में जीएमआर और एमएसीएल मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने किसी की नौकरी जाने या कर्मचारियों के प्रति कोई दुर्भावना की आशंका को खारिज किया।

इमाद ने कहा हवाईअड्डे के सभी कर्मचारी जो जीएमआर के छोड़ जाने के बाद काम करना चाहते हैं उन्हें एमएसीएल रखेगी। इनमें भारतीय कर्मचारी भी शामिल होंगे।

फिलहाल 1,663 कर्मचारी काम कर रहे हैं जिनमंे 110 भारतीय कर्मचारी हैं।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement