ओलंपिक खेलों के मद्देनजर कड़ी की गई सुरक्षा जांच के दौरान एक कार में हथियार मिलने के बाद पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर सात लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी का आज खुलासा किया।
पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों को वेस्ट मिडलैंडस में पिछले तीन में की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है । इसके एक दिन पहले लंदन में ओलंपिक स्टेडियम के निकट स्ट्रैटफोर्ड से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था ।
कल गिरफ्तार किए गए लोगों में बांग्लादेशी मूल का पूर्व पुलिस कम्युनिटी सपोर्ट ऑफिसर जहांगीर आलम और उसके दो भाई मोइबुर आलम तथा आलमगीर आलम शामिल हैं ।
गिरफ्तार किए गए छह लोगों में हाल ही में इस्लाम कबूल करने वाला एक व्यक्ति रिचर्ड डार्ट भी शामिल है । धर्म परिवर्तन के बाद उसका नाम सलाहुद्दीन अल ब्रितानी हो गया है ।
पड़ोसियों ने इनके नाम मीडिया को बताये हैं ।
जारी भाषा
नननन