Business Standard
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश
अन्य समाचार डी.डी.न्यूज :
'

डी.डी.न्यूज :

PTI

- September,14 2012 10:23 AM IST

निजी क्षेत्र की विमानन कंपनियों ने घरेलू एयरलाइंस में विदेशी एयरलाइंस को हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति देने के सरकार के निर्णय का यह कहते हुए आज स्वागत किया कि इस नीति से संकटग्रस्त विमानन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा।

विजय माल्या की अगुवाई वाली किंगफिशर एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, विमानन कंपनियों में एफडीआई से घरेलू एवं विदेशी एयरलाइंस दोनों के लिए व्यापक अवसरों के द्वार खुलेंगे।

किंगफिशर एयरलाइंस के चेयरमैन विजय माल्या ने विदेशी एयरलाइंस को घरेलू एयरलाइंस में 49 प्रतिशत तक इक्विटी खरीदने के सरकार के निर्णय को एक साहसिक एवं शानदार निर्णय करार दिया।

नरेश गोयल की अगुवाई वाली जेट एयरवेज ने भी इस पहल का स्वागत किया। जेट ने कहा, हम सरकार द्वारा किए गए नीतिगत निर्णय का स्वागत करते हैं।

भारत में बजट विमानन माडल पेश करने वाले कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ ने प्रेट्र को बताया कि इस पहल को संपूर्णता के साथ देखने की जरूरत है न कि केवल निवेश की दृष्टि से।

उन्होंने कहा, यह उद्योग और आम आदमी के लिए अच्छा है। हमें और विमानन कंपनियों की जरूरत है और इस कदम से और विदेशी एयरलाइंस भारत आएंगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement