Business Standard
Advertisement
इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसान
अन्य समाचार किंगफिशर में कई लोग निवेश के इच्छुक : माल्या
'

किंगफिशर में कई लोग निवेश के इच्छुक : माल्या

PTI

- July,21 2012 6:54 PM IST

नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक विजय माल्या ने आज कहा कि कई लोगों ने कंपनी में निवेश की इच्छा जाहिर की है।

यहां राजस्व सचिव आर.एस. गुजराल के साथ मुलाकात के बाद माल्या ने संवाददाताओं को बताया कि हालांकि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार विदेशी विमानन कंपनियों को घरेलू विमानन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति देने पर क्या रुख अपनाती है।

भारत की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: नीति विदेशी निवेशकों को घरेलू विमानन कंपनियों में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति देती है, लेकिन विदेशी विमानन कंपनियों को घरेलू विमानन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति नहीं है।

बेंगलूर में इस सप्ताह की शुरुआत में नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने कहा था कि सरकार विदेशी विमानन कंपनियों को घरेलू विमानन कंपनियों में निवेश करने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

किंगफिशर एयरलाइंस पर 7,500 करोड़ रुपये का ण है और नकदी संकट के चलते वह कर भुगतान करने में कई बार चूक कर चुकी है। राजस्व विभाग कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।

माल्या ने कहा, मैं लोगों से बात करता रहा हूं... कई लोग इच्छुक है। उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस में निवेश की इच्छा जताई है, लेकिन यह सरकार की नीतियों पर निर्भर करेगा। हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं।

हालांकि, उन्हौंने कहा कि वह कराधान मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वित्त मंत्रालय नहीं आए हैं।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement