Business Standard
Advertisement
Knack Packaging Listing Today: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर हुई धमाकेदार लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक टूटा; OMC शेयरों में 5% तक की भारी बिकवालीUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
अन्य समाचार वृहद आंकड़ों, वैश्विक रुझानों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा : विश्लेषक
'

वृहद आंकड़ों, वैश्विक रुझानों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा : विश्लेषक

PTI

- November,27 2022 12:33 PM IST

27 नवंबर (भाषा) शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि सप्ताह के दौरान वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े भी आने हैं

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जैसे अनुकूल कारकों से पिछले सप्ताह दलाल पथ पर तेजड़िये हावी रहे।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 630.16 अंक या एक प्रतिशत चढ़ा था। शुक्रवार को सेंसेक्स 62,293.64 अंक पर बंद हुआ, जो इसका सर्वकालिक उच्चस्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18,512.75 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दूसरी तिमाही के आंकड़े आने हैं। इसके अलावा वाहन बिक्री के आंकड़े भी आएंगे। वैश्विक मोर्चे पर बाजार अमेरिका के आंकड़ों और डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड प्रतिफल के उतार-चढ़ाव पर नजर रखेगा। इसके अलावा चीन से आने वाली खबरें भी बाजार के उतार-चढ़ाव की वजह बन सकती हैं।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष-तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह बाजार भागीदारों की निगाह संकेतकों के लिए जीडीपी और विनिर्माण पीएमआई के आंकड़ों पर रहेगी। साथ ही एक दिसंबर को वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े भी आएंगे।

दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े बुधवार को आएंगे। वहीं विनिर्माण क्षेत्र के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) का आंकड़ा बृहस्पतिवार को जारी किया जाएगा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह फेडरल रिजर्व के प्रमुख का संबोधन भी है। उनके संबोधन के अलावा अन्य वृहद आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।’’

भाषा अजय अजय

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement