Business Standard
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधार अचानक नहीं आए थे, 1970 के दशक में ही बन गई थी बदलाव की जमीन: नितिन देसाईभारत के चॉकलेट बाजार से तेज बढ़ने की तैयारी में फेरेरो रोशे, प्रीमियम सेगमेंट पर नजरRBI गवर्नर की फिनटेक कंपनियों को नसीहत, ‘ग्राहकों के आंकड़ों को व्यावसायिक संपत्ति नहीं, जिम्मेदारी मानें’PNB का वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट कार्ड पर बड़ा दांव, 2027 में नई सेवाएं शुरू करने की तैयारीFCNR(B) फंड के इस्तेमाल में लगेंगे 3-4 महीने, असामान्य कर्ज बढ़ने का खतरा नहीं: SBI चेयरमैनक्लोजिंग ऑक्शन में शुरुआती लिक्विडिटी की समस्या सामान्य, SEBI चेयरमैन बोले: दुनिया भर के बाजारों में हुआ ऐसाअगले दौर के सुधारों में डिरेगुलेशन पर जोर, छोटी-छोटी अड़चनें दूर करने की जरूरत: गौबाHDFC बैंक के पक्ष में बहरीन अदालत का फैसला, निवेशकों के सभी 7 मामले खारिजगारंटीशुदा रिटर्न वाली पेंशन योजना की तैयारी, PFRDA ने विशेषज्ञ समिति का किया गठनभारत-रूस व्यापार को 60 से 100 अरब डॉलर तक ले जाने की तैयारी, व्यापार संतुलन पर जोर
अन्य समाचार नोएडा में सड़क हादसे में समाचार चैनल के संपादक की मौत
'

नोएडा में सड़क हादसे में समाचार चैनल के संपादक की मौत

PTI

- July,14 2021 11:13 AM IST

14 जुलाई (भाषा) थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास मंगलवार देर रात करीब दो बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक समाचार चैनल के संपादक की मौत हो गई।

थाना सेक्टर 58 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि समाचार चैनल ‘न्यूज नेशन स्टेट’ के संपादक रवि शर्मा (36 वर्ष) बीती रात अपनी होंडा सिटी कार से सेक्टर 62 के पास से जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। कार की गति तेज होने की वजह से कार सड़क के दोनों किनारे बने डिवाइडर से टकराती हुई काफी दूर तक घिसटती चली गई। सिंह ने बताया कि इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। रवि शर्मा कार में बुरी तरह से फंस गए थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें कार से बाहर निकाला। उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं चैनल के वरिष्ठ पत्रकार की मौत की सूचना पाकर गौतम बुद्ध नगर के कई पत्रकार फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। इस घटना के चलते पत्रकारों में शोक की लहर है। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पराशर ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

भाषा सं नेहा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement