बाड़ी ब्राह्मण औद्योगिक संघ :बीबीआईए: के अध्यक्ष अनिल सुरी की अगुवाई में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज यहां मुख्यमंत्री से मिला और राज्य में उद्योगों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने बाड़ी ब्राह्मण औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मामलों पर चर्चा की और केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा जारी केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिसूचना के बारे में मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि वह इस संबंध में वित्त मंत्री को पत्र लिखेंगे।