Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार फिल्म नॉट विदाउट होप में नजर आएंगे ड्वेन जॉनसन
'

फिल्म नॉट विदाउट होप में नजर आएंगे ड्वेन जॉनसन

PTI

- November,15 2013 9:53 AM IST

कोलंबो, 15 नवंबर :भाषा: श्रीलंका के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की पृष्ठभूमि में राष्ट्रमंडल राष्ट्राध्यक्षों की बैठक :चोगम: के शुरू होने के साथ ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आज युद्धग्रस्त क्षेत्र रहे जाफना का ऐतिहासिक दौरा किया। इससे पहले मेजबान राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने कहा कि राष्ट्रमंडल को सजा देने वाले और फैसला सुनाने वाले निकाय के रूप में नहीं बदला जाना चाहिए।

साल 1948 में श्रीलंका की आजादी के बाद से कैमरन जाफना का दौरा करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं। कैमरन वायुसेना के एक विमान से जाफना पहुंचे जहां लोगों ने श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

तमिल समाचार पत्र उद्यम के कर्मचारियों से मुलाकात के बाद कैमरन ने ट्वीट किया, मैं 1948 के बाद से उत्तरी श्रीलंका का दौरा करने वाला पहला प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति हूं। मैं उम्मीद की पहली रोशनी पैदा करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, श्रीलंका में अपनी जान जोखिम में डालकर दैनिक अखबार निकालने वाले साहसी पत्रकारों से मुलाकात कर गौरवान्वित महसूस करता हूं।

उल्लेखनीय है कि इस अखबार पर श्रीलंकाई सरकार ने कई बार छापेमारी की है।

राजपक्षे ने 53 देशों के समूह की शिखर बैठक में अपनी शुरूआती टिप्पणियों में कहा, अगर राष्ट्रमंडल को प्रासंगिक रहना है तो संगठन के सदस्य देशों को राष्ट्रमंडल परंपराओं के खिलाफ निकाय में द्विपक्षीय एजेंडा ला कर इसे सजा देने वाले और फैसला सुनाने वाले निकाय में रूपांतरित नहीं करना चाहिये बल्कि अपने अवाम की जरूरतों को पूरा करने के लिये कदम उठाना चाहिए।

विदेश मंत्री खुर्शीद और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड तथा कई देशों के नेता उद्घाटन समारोह में मौजूद थे।

राजपक्षे ने कहा, राष्ट्रमंडल को आदेशात्मक एवं विभाजनकारी तौर-तरीकों में संलग्न होने की बजाय सहयोगात्मक एकता में शिरकत का एक सच्चा और अनूठा संगठन बनाएं।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST