Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार प्रश्नपत्र मामले में हाथ कटवाने वाले व्याख्याता को अदालत ने दी राहत
'

प्रश्नपत्र मामले में हाथ कटवाने वाले व्याख्याता को अदालत ने दी राहत

PTI

- November,14 2013 12:53 PM IST

थोडुपुझा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस मामले पर विचार करते हुए जोसफ को कल इस मामले से बरी कर दिया और साथ ही उनकी वह अपील भी स्वीकार कर ली जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने बिना किसी गलत मंशा के स्नातक कोर्स के प्रश्नपत्र को तैयार किया था।

थोडुपुझा में न्यूमैन कालेज में मलयालम साहित्य के पूर्व व्याख्याता जोसफ पर कथित रूप से एक कट्टरपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पांच जुलाई 2010 को हमला किया था और उनका दाहिना हाथ काट दिया था। उस समय वह अपने परिजनों के साथ चर्च जा रहे थे ।

हमलावरों ने उन्हें बताया था कि उन्हें द्वितीय वर्ष के स्नातक छात्रों के लिए तैयार किए गए प्रश्नपत्र में एक सवाल को लेकर सजा दी गयी है । हाथ काटने के मामले की जंाच एनआईए द्वारा की जा रही है और इस मामले में जांच जारी है ।

व्यापक पैमाने पर इस घटना की निंदा किए जाने के बावजूद कालेज प्रबंधन ने जोसफ को नौकरी से निकाल दिया था। इस फैसले को चुनौती देती उनकी याचिका विश्वविद्यालय अपील पंचाट के समक्ष लंबित है ।

जोसफ ने संपर्क करने पर बताया कि वह इस समय अपने इस खौफनाक अनुभव पर किताब लिख रहे हैं । उन्होंने बताया कि लंबित मामले के निपटारे के बाद किताब प्रकाशित की जाएगी।

भाषा नरेश

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST