उन्होंने कहा, कांग्रेस अंग्रेजों की फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाकर देश में लम्बे वक्त से शासन कर रही है। हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दूरी बनाने के लिये कांग्रेस ही जिम्मेदार है, जबकि भाजपा इंसानियत के आधार पर राजनीति करती है। सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इंदौर में चुनावी रैली के दौरान 24 अक्तूबर को दिये उस विवादास्पद बयान को देश के मुसलमानों पर गंभीर आरोप बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी मुजफ्फरनगर के दंगा पीडि़त मुसलमान युवकों के संपर्क में है।
राहुल ने इस रैली के दौरान यह आरोप भी लगाया था कि भाजपा ने चुनावी फायदे के लिये मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगे भड़काये।
कांग्रेस उपाध्यक्ष के इस आरोप को खारिज करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मुजफ्फरनगर के दंगों के लिये उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार जिम्मेदार है। यही सपा केेंद्र में कांग्रेस का समर्थन कर रही है।
जारी भाषा हर्ष कवीन्द्र