Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार चोगम पर प्रधानमंत्री उचित फैसला करेंगे :वासन
'

चोगम पर प्रधानमंत्री उचित फैसला करेंगे :वासन

PTI

- November,06 2013 10:03 PM IST

वासन ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री निश्चित तौर पर तमिलों की भावनाओं को ध्यान में रखेंगे और सही समय पर उचित फैसला करेंगे।

राजनैतिक दल और राज्य में विभिन्न तमिल समर्थक संगठन चोगम में भारत की भागीदारी के खिलाफ हैं।

राज्य विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें मांग की गई थी कि भारत बैठक का बहिष्कार करे और श्रीलंका को 53 सदस्यीय समूह से तब तक निलंबित कर दिया जाना चाहिए जब तक कि वह अपने देश में तमिलों के लिए बराबरी का दर्जा सुनिश्चित नहीं करता है।

वासन ने कहा कि कल भी श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 30 मछुआरों को गिरफ्तार किया और विश्वास जताया कि इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री फैसला करेंगे।

नजदीकी तिरपुर जिले में उपद्रवियों द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इसकी निंदा की और कहा कि पुलिस को असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए और उन्हें दंडित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में नेताओं की प्रतिमाओं को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST