नये संवत वर्ष 2070 की शुरआत पर हुये विशेष कारोबारी सत्र में छिटपुट खरीदारी में सोना स्थिर रहा जबकि चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का दाम क्रमश: 31,300 रपये और 31,200 रपये प्रति 10 ग्राम रहा जबकि गिन्नी प्रति 8 ग्राम 25,300 रपये बोली गई।
चांदी तैयार उठाव कमजोर रहने से 150 रपये घटकर 49,000 रपये किलो रह गई। साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 25 रपये घटकर 48,700 रपये किलो रहा।
चांदी सिक्का लिवाली और बिकवाली का दाम क्रमश: 87,000 और 88,000 रपये प्रति सैकड़ा के भाव पर पूर्ववत बोला गया।
स्थानीय सर्राफा बाजार आज विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में बंद रहा।
भाषा
नननन