Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार एसएससी परीक्षा में नकल कर रहे दो आरोपियों को नहीं मिली जमानत
'

एसएससी परीक्षा में नकल कर रहे दो आरोपियों को नहीं मिली जमानत

PTI

- November,01 2013 5:53 PM IST

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार शर्मा ने आरोपी हेमंत मान और सुनील कुमार की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि जांच शुरूआती चरण में है और किया गया अपराध गंभीर प्रकृति का है। इन दोनों को चार अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने कहा, चूंकि जांच अपने आप में शुरूआती अवस्था में है और अन्य सह आरोपी फरार हैं इसलिए मैं इसे आरोपी :हेमंत और सुनील को: इस चरण में जमानत देने का उपयुक्त मामला नहीं मानता हूं। इसलिए आवेदन को खारिज किया जाता है।

दोनों ने न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद अपनी जमानत याचिका दी थी।

अदालत ने इससे पहले आरोपी वीरेंद्र सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपी हेमंत, सुनील, अरविंद कुमार, वीरेंद्र, योगेंद्र और शैलेंद्र तिहाड़ जेल में बंद हैं।

आरोपियों को 29 सितंबर को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब वे परीक्षा में शामिल हो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि वे परीक्षा के दौरान ताजा संचार उपकरण का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि उन लोगों के संपर्क में रह सकें जो उन्हें उत्तर बता रहे थे।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST