उत्तर रेलवे ने यहंा जारी एक बयान में कहा, नयी दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, सराय रोहिल्ला और आनंद विहार टर्मिनल स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री 10 नवंबर तक नहीं होगी।
बयान के अनुसार लेकिन वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों, बीमार, अकेली यात्रा करने वाली महिलाएं या फिर बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं की मदद के लिए उनके साथ आने वाले लोगों को मांग करने पर प्लेटफार्म टिकट बेचा जाएगा।
इस कदम का लक्ष्य स्टेशनों एवं प्लेटफार्मों पर भीड़ नियंत्रित करना है ताकि हादसे न होंं।