एमसीएक्स में सोने के फरवरी 2014 डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 66 रुपये अथवा 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29,765 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 5 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार सोने की दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत भी 37 रुपये अथवा 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,084 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 138 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजार में मजबूती के रख के बावजूद हाल की तेजी के बाद कारोबारियों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में सोना कीमतें प्रभावित हुई।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,342.34 डालर प्रति औंस हो गई।