MRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछालSuzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REITs को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’
अन्य समाचार मोहनलाल के पास ही रहेगा उनकी पहली फिल्म में इस्तेमाल कैमरा
'

मोहनलाल के पास ही रहेगा उनकी पहली फिल्म में इस्तेमाल कैमरा

PTI

- October,17 2013 4:34 PM IST

एक व्यक्ति ने मोहनलाल को उपहार स्वरूप वह कैमरा देने पर केरल राज्य फिल्म विकास निगम के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था और अभिनेता ने कैमरा लौटाने की इच्छा जतायी थी।

लेकिन निगम के अध्यक्ष साबू चेरियन ने इस पेशकश को स्वीकार करने से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले में अनावश्यक रूप से विवाद पैदा किया जा रहा है।

चेरियन ने पीटीआई से कहा कि इस मामले में अनावश्यक रूप से विवाद पैदा किया जा रहा है क्योंकि वह कैमरा न तो काम करने की स्थिति में है और न ही उसका ऐसा कोई प्राचीन महत्व है।

चेरियन ने कहा कि वह कैमरा निगम के पास था और अभिनेता की उस कैमरे से जुड़ी भावना को देखते हुए उन्हें वह कैमरा उपहार स्वरूप दे दिया गया। उन्होंने कहा कि मोहनलाल ने उस कैमरा के बदले दूसरा कैमरा निगम को सौंपा था जो काम करने की स्थिति में है।

इस कैमरे को लौटाने की मोहनलाल की पेशकश को स्वीकार करने से इंकार करते हुए चेरियन ने कहा कि अब यह बंद अध्याय है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST