वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने आज कहा, े इंडोनिशया में भारत का निवेश 12-15 अरब डालर का है.. 15-16 अरब डालर का और निवेश प्रस्तावित है। इससे इंडोनेशिया में कुल भारतीय निवेश बढ़कर 26-31 अरब डालर हो जाएगा। े
शर्मा ने इंडोनेशिया की दो दिन की यात्रा से लौटते समय संवाददाताओं को बताया कि दोनों देशों ने फिल्म निर्माण सहित नये क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर सहमति जताई है।
उन्होंने कहा, े हमने संयुक्त निर्माण के लिए मिलकर काम करने के साथ साथ हमारे फिल्म संस्थान व एनिमेशन स्टोडियो इंडोनेशियाई फर्मों के लिए उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है। े
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुवाई में यह प्रतिनिधि मंडल इंडोनेशिया गया हुआ था। इसमें विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भी शामिल थे।
भाषा