Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार रिलायंस ने डीजीएच पर उसकी आठ खोज हथियाने का आरोप लगाया
'

रिलायंस ने डीजीएच पर उसकी आठ खोज हथियाने का आरोप लगाया

PTI

- October,06 2013 5:03 PM IST

अनुबंध के मुताबिक आरआईएल के पास सिर्फ वही क्षेत्र रह सकते हैं जहां खोज हुई है और उसने इस क्षेत्र के 7,645 वर्ग किलोमीटर में से 5,367 वर्ग किलोमीटर दायरे को छोड़ने की पेशकश की थी।

लेकिन हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय :डीजीएच: आरआईएल से इसके अलावा और 1,130 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र वापस चाहता है। इस क्षेत्र में आठ खोज हुई हैं। डीजीएच के अनुसार इस क्षेत्र को विकसित करने की समयसीमा खत्म हो गई है।

आरआईएल ने पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली और उनके मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष दिये गये प्रस्तुतीकरण में कहा कि उसने उत्पादन बंटवारा अनुबंध का जरा भी उल्लंघन नहीं किया है और उसके पास 1,130 वर्ग किलोमीटर का दायरा अपने पास रखने का अधिकार है।

कंपनी ने कहा कि यदि डीजीएच इस इलाके को लेकर नीलाम करना चाहती है तो नयी कंपनी यहां से आठ से 10 साल से पहले उत्पादन नहीं कर सकेगी।

दूसरी ओर आरआईएल ने छोटी और सीमांत खोजों को क्षेत्र की दूसरी खोज के साथ एकीकृत करने की योजना बनाई है क्योंकि ये छोटी हैं और अलग-अलग हैं इनका परिचालन अव्यवहारिक है। कंपनी ने 2017-18 से यहां से परिचालन शुरू करने की योजना बनाई है।

क्षेत्र के 1,130 वर्ग किलोमीटर में जहां आठ खोज जुई हैं, डीजीएच ने निवेश योजना पर विचार करने से इनकार कर दिया है। डीजीएच ने कहा है कि 4.2 डालर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट को मौजूदा मूल्य पर यहां से उत्पादन वहनीय नहीं होगा।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST