इमारत गिरने की इस घटना में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 अन्य घायल हैं।
मझगांव इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत बृहन्नमंुबई नगर निगम :बीएमसी: की थी और इसका भूतल वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए किराए पर दे दिया गया था। संदेह है कि भूतल पर जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य कराए जाने के कारण इमारत गिर गयी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मममिया डेकोरेटर्स के मालिक अशेाक मेहता को इमारत के भूतल पर स्थित अपने कार्यालय के जीर्णोद्धार कराने के लिए गिरफ्तार किया गया है। मेहता ने कार्यालय के लिए बीएमसी से वह जगह लीज पर ली थी।
बीएमसी के उप अधीक्षक की शिकायत के अनुसार मेहता ने इमारत में फेरबदल के लिए निकाय से पूर्व अनुमति नहीं ली थी।
करीब 30 साल पुरानी इस इमारत में करीब 21 परिवार रह रहे थे और इसे सी..2 श्रेणी में रखा गया था जिसका अर्थ इसकी तत्काल मरम्मत कराए जाने की जरूरत थी।