Advertisement
5 लाख करोड़ रुपये के MCap वाला ग्रुप बनने का लक्ष्य, मौजूदा कारोबार की मजबूती पर फोकस: पिरोजशा गोदरेजमैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन के मुकाबले मजदूरी कम, मुनाफे में उछाल से बढ़ी आय असमानता की चिंताआईटी शेयर फिसले तो थम गया बढ़त का सिलसिला, सेंसेक्स 757 अंक टूटा; कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई चिंताहोर्मुज स्ट्रेट में तनाव चरम पर, ईरान ने जब्त किए दो जहाज; तीसरे पर हमलाGroww के मजबूत नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बंटे, वृद्धि की उम्मीद मगर मूल्यांकन की बाधातिमाही आय व वृद्धि की चिंता से आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, निफ्टी आईटी 4% टूटाबंधन म्युचुअल फंड ने इक्विटी में जोड़े गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, नए प्रावधान का फायदा उठाने वाला पहला फंड हाउसलंबे समय बाद मैं बाजारों पर उत्साहित हूं : एंड्रयू हॉलैंडRupee vs Dollar: एशियाई मुद्राओं में नरमी और कच्चे तेल में बढ़त से रुपया कमजोरइक्विटी म्युचुअल फंड में कैश होल्डिंग 2 साल के निचले स्तर पर, बाजार गिरावट में फंड मैनेजरों की भारी खरीदारी
अन्य समाचार ढांचागत परियोजनाओं में चीन के निवेश का भारत ने किया स्वागत
'

ढांचागत परियोजनाओं में चीन के निवेश का भारत ने किया स्वागत

PTI

- September,16 2013 4:03 PM IST

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज यहां कहा, हम चीन के साथ भागीदारी बढ़ाना चाहता हैं। हम देश में ढांचागत क्षेत्र में मिलकर काम करने, उसे प्रोत्साहन देने और उसका स्वागत करते हैं, लेकिन इसके साथ ही हम चीन के औषधि और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बेहतर बाजार पहुंच भी चाहते हें।

खुर्शीद भारत..चीन मीडिया फोरम की यहां पहली बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा यह मुद्दा :व्यापार असंतुलन: चीन के प्रधानमंत्री ली की यात्रा के दौरान उच्च प्राथमिकता में शामिल था। व्यापार में संतुलन लाने के लिये काम करते रहने के बीच यदि निवेश बढ़ता है तो इससे व्यापार में संतुलन बनाये रखने की काफी कुछ भरपाई हो सकेगी।

वर्ष 2011 की समाप्ति पर चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 27 अरब डालर रहा था। जनवरी में जारी चीन के व्यापार आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2012 तक यह घाटा बढ़कर 29 अरब डालर पर पहुंच गया।

खुर्शीद ने कहा यह मुद्दा न केवल हमारे आर्थिक विनिमय के मामले में महत्वपूर्ण है बल्कि कई वैश्विक मुद्दों पर हमारे साथ साथ काम करने और नजदीक सहयोग बनाये रखने में भी काफी महत्वपूर्ण है। मेरा मानना है कि वैश्विक व्यापार क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन सहित कई मामलों में भी यही हो रहा है।

भाषा

09161538 दि

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement