Online Fraud में पैसा डूबा! Reserve Bank देगा मुआवजा, जानें पूरा मामलाTata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ा
अन्य समाचार प्रधानमंत्री की यात्रा: चंडीगढ में सैकड़ों लोग एहतियातन हिरासत में
'

प्रधानमंत्री की यात्रा: चंडीगढ में सैकड़ों लोग एहतियातन हिरासत में

PTI

- September,14 2013 10:53 PM IST

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, कुछ लोगों को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की शहर की यात्रा के दौरान शांति भंग करने की शंका के कारण हिरासत में लिया गया था।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के शाम को शहर से जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया।

भाजपा की चंडीगढ इकाई के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को ट्रांसपोर्ट चौक और औद्योगिक इलाकों से हिरासत में लिया गया था जबकि पार्टी नेताओं रामबीर भट्टी, हरिंद्र मिश्रा और अनिल दुबे को तड़के उनके घरों से हिरासत में लिया गया।

धवन ने कहा, हम गरीबों को फ्लैट देने वाली परियोजना के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते थे क्योंकि इसके तहत दिए जाने वाले आवास बहुत छोेटे हैं। उन्हें मालिकाना हक के अलावा जल निकासी, अस्पताल और स्कूलों की मूलभूत सेवाएं भी नहीं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि लेकिन पुलिस ने भाजपा, बसपा और जन संघर्ष समिति एवं कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पूर्व भाजपा सांसद सत्य पाल जैन ने कहा कि लोगों को किसी तर्कसंगत कारण के बिना हिरासत में लिया गया है।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST