Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?
अन्य समाचार जेएसडब्ल्यू ने लौह अयस्क खनन पट्टा मामले में पीएमओ से हस्तक्षेप की मांग की
'

जेएसडब्ल्यू ने लौह अयस्क खनन पट्टा मामले में पीएमओ से हस्तक्षेप की मांग की

PTI

- August,25 2013 11:53 AM IST

जेएसडब्ल्यू स्टील के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने पीएमओ में संयुक्त सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम को लिखे पत्र में कहा है कि खान मंत्रालय ने महाराष्ट्र में 18 मई, 2012 को दामकोदवादवी लौह अयस्क खान के पट्टे के लिये अपनी मंजूरी दे दी थी।

उन्होंने 5 अगस्त को लिखे पत्र में कहा है कि लेकिन एनएमडीआर विधेयक लंबित होने के कारण महाराष्ट्र सरकार रचि पत्र जारी नहीं की है।

मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए जिंदल ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में अन्य खदानें हैं। इन खदानों के बारे में विस्तार से पता लगाने के लिये उसे आवंटित किये जाने या संभाव्य :प्रोस्पेक्टिंग: लाइसेंस देने की जरूरत है।

निजी क्षेत्र की इस्पात बनाने वाली प्रमुख कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील की क्षमता 1.43 करोड़ टन है।

जिंदल ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अप्रैल में खनन पर प्रतिबंध हटाये जाने के बावजूद कर्नाटक में लौह अयस्क उत्पादन का काम स्थिर नहीं हो पाया है। पत्र में पीएमओ से विशेष समिति गठित करने का अनुरोध किया गया है जो इस संदर्भ में प्रगति की समीक्षा कर सके और नियामकीय मंजूरी हासिल करने में बाधाओं को दूर कर सके।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST